एक्सप्लोरर

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से पटा दिखाई दिया गया स्टेशन, कई महिलाएं बेहोश, खिड़की से ट्रेन में घुसे यात्री

Mahakumbh 2025:गया रेलवे जंक्शन पर भारी-भीड़ के चलते लोग एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए रेलवे ट्रैक पर ही दौड़ते नजर आए. पुलिस जवानों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत की.

Bihar News: बिहार के गया रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ दिखाई दी. भीड़ का आलम ऐसा था कि स्टेशन परिसर से लेकर,फुट ओवर ब्रिज,रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म सब श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा दिखाई दिया. स्पेशल ट्रेन आने की घोषणा होते ही ट्रेन के इंतजार में बैठे श्रद्धालु अचानक उठकर दौड़ने लगे.

एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए लोग रेलवे ट्रैक पर ही दौड़ते नजर आए. जान-जोखिम में डालकर श्रद्धालु रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म पर पहुंच रहे थे.

कई महिला श्रद्धालु बेहोश
स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म पर लगते ही इतनी ज्यादा भीड़ हो रही थी कि श्रद्धालुओं को कोच के दरवाजे के अंदर जाने में काफी परेशानी हुई. ज्यादा भीड़ को देख महिला और पुरुष श्रद्धालु कोच के इमरजेंसी विंडो से अंदर जाते दिख रहे थे. कोच के अंदर इतनी ज्यादा भीड़ बढ़ गई थी कि कई महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई है.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जवानों ने की मशक्कत
26 फरवरी यानि आज महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान है. जिसकी वजह से मंगलवार को श्रद्धालुओं की संख्या और ज्यादा बढ़ गई. भीड़ नियंत्रण करने के लिए रेलवे पुलिस के अलावा गया पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था. प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ होने के कारण सुरक्षा बलों को भी भीड़ नियंत्रण करने में पसीना छूट रहा था.

पिछले 15 दिनों से गया जंक्शन से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. महाकुंभ के अंतिम दिन तो श्रद्धालुओं की भीड़ और ज्यादा बढ़ गई.

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ के बाद गया रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है. स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज भी कम कर दिया गया. गया से खुलने वाली प्रयागराज महाकुंभ एक्सप्रेस औरंगाबाद, डेहरी, सासाराम, भभुआ, चंदौली दीनदयाल उपाध्याय, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, मांडा, मेजा, नैनी और प्रयागराज स्टेशन पर ही रुकेगी.

यह भी पढ़ें: जहानाबाद में पोस्टिंग से नाराज टीचर बिहार वालों को ही देने लगी भद्दी-भद्दी गालियां, लोगों में आक्रोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: लखनऊ में भी पेट्रोल-डीजल का संकट! जालना में तेल देने के लिए नए नियम, लोग परेशान
Live: लखनऊ में भी पेट्रोल-डीजल का संकट! जालना में तेल देने के लिए नए नियम, लोग परेशान
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Bihar News: बिहार में दिव्यांग बच्चों के लिए खुशखबरी, प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का अधिकार
बिहार में दिव्यांग बच्चों के लिए खुशखबरी, प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का अधिकार
Bihar News: CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज समापन, पटना-नालंदा को मिलेंगी बड़ी योजनाएं
CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज समापन, पटना-नालंदा को मिलेंगी बड़ी योजनाएं

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Embed widget