एक्सप्लोरर

सदन में विपक्ष ने केके पाठक के खिलाफ खोला मोर्चा, CM नीतीश कुमार ने शिक्षकों के लिए कह दी बड़ी बात

Bihar CM Nitish Kumar: सदन में महागठबंधन के विधायकों ने हंगामा किया तो नीतीश कुमार ने जवाब दिया. कहा कि 10 बजे से 4 बजे तक पढ़ाई होगी, लेकिन शिक्षक को 10 बजे से 15 मिनट पहले स्कूल तो आना ही होगा.

पटना: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के खिलाफ सदन में बुधवार (21 फरवरी) को महागठबंधन के विधायकों ने मोर्चा खोल दिया. महागठबंधन के विधायकों का कहना था कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा था कि 10 से 4 बजे तक स्कूल चलेगा लेकिन केके पाठक इसके बाद भी नहीं सुन रहे हैं. हालांकि सदन में महागठबंधन के विधायकों पर नीतीश कुमार भड़क गए.

'शिक्षकों को 15 मिनट पहले तो आना ही होगा'

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को मालूम नहीं है. कल ही हमने कह दिया है, कोई इधर-उधर नहीं करेगा. कोई इधर-उधर करेगा तो उस पर एक्शन होगा. नीतीश कुमार ने शिक्षकों के लिए बड़ी बात कही. सीएम ने सदन में कहा कि हमने कल ही कह दिया है कि 10 बजे से 4 बजे तक पढ़ाई होगी, लेकिन शिक्षक को 10 बजे से 15 मिनट पहले स्कूल तो आना ही होगा. जब सदन में विपक्ष ने हंगामा किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि लगता है आप लोगों ने पढ़ाई नहीं की है. आप लोग नहीं जानते हैं यही तरीका है, जो पहले से चला आ रहा है.

दरअसल केके पाठक का आदेश था कि सरकारी स्कूल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेंगे. मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों ने हंगामा किया था कि बिहार कैबिनेट से आदेश आया था कि सुबह 10 से शाम 4 बजे तक स्कूल चलेगा लेकिन केके पाठक सरकार की सुन नहीं रहे हैं. 9 से 5 बजे तक स्कूल चल रहा है. तब नीतीश कुमार ने सदन में कहा था कि 10 से 4 चलेगा. ऐसे में मंगलवार की शाम शिक्षा विभाग का आदेश आया कि स्कूल 10 से 4 संचालित होंगे.

हालांकि सीएम के आदेश के बाद भी केके पाठक ने अपना फैसला नहीं बदला है. उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा जारी लेटर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूल खोलने का आदेश तो दिया लेकिन वीडियो कांफ्रेंसिंग में कुछ और आदेश भी दिया है. उन्होंने आदेश निकाला है कि सुबह 9 से 10 बजे तक चेतना सत्र, हाजिरी बनाने का काम होगा. बच्चे भी हर हाल में 9 बजे ही स्कूल आएंगे.

आदेश में केके पाठक ने कहा है कि स्कूल 10 से 4 बजे तक चलेगा, लेकिन उन्होंने सुबह साढ़े 8 बजे तक स्कूल का गेट खोल देने का आदेश दिया है. 9 बजकर एक मिनट पर भी शिक्षक अनुपस्थित मिले तो वेतन काटने का आदेश दिया है. वीसी में मिले आदेश के मुताबिक शाम 4 से 5 बजे तक बच्चों के लिए मिशन दक्ष और स्पेशल कक्षाएं चलेंगी. इसी को लेकर बुधवार को फिर सदन में महागठबंधन के विधायकों ने हंगामा किया.

यह भी पढ़ें- विधानसभा में भड़के सीएम नीतीश कुमार, 'अपना जिंदाबाद का नारा लगाते रहिए, अगली बार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget