एक्सप्लोरर

Patna News: पटना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों का हंगामा, इस वजह से नहीं चढ़ पाए थे लोग

Patna Railway Station: महाकुंभ की वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ी हुई है. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में सोमवार शाम को कई यात्री नहीं चढ़ पाए, इस वजह से वे हंगामा करने लगे.

Patna Station News: बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर बीते सोमवार (27 जनवरी) शाम को हंगामे की स्थिति दिखी. स्टेशन पर शाम 7.30 बजे के करीब दिल्ली को जाने वाली 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पहुंची. ट्रेन जब प्लेटफॉर्म पर आई तो इतनी भीड़ हो गई कि कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए. दूसरी तरफ एसी बोगी में भी बहुत सारे लोग घुस गए और अंदर से गेट को लॉक कर लिया.

यात्री आरपीएफ और जीआरपी से गेट खुलवाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी. इस दौरान यात्रियों की आंखों के सामने ट्रेन चली गई, जो यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए उनमें आक्रोश देखा गया.

कई यात्रियों की छूट गई ट्रेन
बताया जा रहा है कि 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जब पटना जंक्शन पर पहुंची तो एक बोगी पर आम लोगों ने अतिक्रमण कर लिया. उन्होंने ट्रेन के गेट को भर दिया. कुछ बोगियों के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया जिसकी वजह से टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए. यात्रियों की ओर से बोगियों के गेट को पीटा जा रहा था मगर वहां जीआरपी, आरपीएफ का कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. इस कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

ट्रेन छूटने पर यात्रियों ने किया हंगामा
ट्रेन छूटने से परेशान यात्री जब पटना जंक्शन पर इसकी शिकायत करने के लिए स्टेशन डायरेक्टर के पास पहुंचे थे उनके गेट पर ताला लगा हुआ था. इसके बाद यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज करवाई. यात्री टिकट के रुपयों के रिफंड के लिए बैच इंचार्ज और टीसी रूम के पास भी पहुंचे जिसके बाद आरपीएफ हरकत में आई.

पटना जंक्शन पर जो यात्रियों के साथ हुआ उससे साफ जाहिर होता है कि स्टेशन पर रेलवे और रेलवे पुलिस प्रशासन की कितनी सजगता है. मामले की सूचना मिलने पर आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश पांडा भी पटना जंक्शन पर पहुंचे. वहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली. कहा जा रहा है कि महाकुंभ में जाने के लिए भी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमांइड संजीव मुखिया की बढ़ेंगी मुश्किलें, अरेस्ट वारंट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
Bihar Weather: बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget