एक्सप्लोरर

NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमांइड संजीव मुखिया की बढ़ेंगी मुश्किलें, अरेस्ट वारंट जारी

NEET Paper Leak Case :आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) ने NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमांइड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी है. पहले उसके नेपाल में छुपे होने की सूचना मिली थी.

Bihar News: नीट पेपर लीक मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है. नीट पेपर लीक के मास्टरमांइड संजीव मुखिया की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है. आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) को संजीव मुखिया के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. पटना सिविल कोर्ट की तरफ से ये वारंट जारी किया है. संजीव मुखिया पर सिपाही बहाली, BPSC शिक्षक बहाली, NEET परीक्षा समेत अन्य कई पेपर लीक करने का आरोप है. एक महीने के अंदर अगर संजीव मुखिया की गिरफ्तारी नहीं हुई या वो कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो इश्तेहार तामिला करते हुए उसके घर की कुर्की जब्ती का कोर्ट ने आदेश दिया है.

बता दें कि EOU को कुछ दिन पहले तक संजीव मुखिया के नेपाल में छिपे होने की सूचना मिली थी. लेकिन अब अब उसके किसी दूसरे स्थान पर छिपे होने की सूचना मिल रही है. EOU ने अपने स्तर से फिलहाल उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी है. 

कौन है संजीव मुखिया?
NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद संजीव मुखिया ज्यादा चर्चाओं में आया है. वो नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है. वहां छुट्टी का आवेदन देकर वो फरार हो गया. माना जा रहा है कि संजीव मुखिया कई सालों से कई परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लीक कर चुका है. 2016 में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में संजीव मुखिया का पहली बार नाम सामने आया था. बीपीएससी शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को जेल भी हो चुकी है.

संजीव मुखिया का बेटा डॉ. शिव फिलहाल शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जेल में बंद है. संजीव मुखिया मूल रूप से नालंदा जिले के नगरनौसा का रहने वाला है. संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी मुखिया रह चुकी है. वे लोजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें: निशांत नहीं तो कौन होगा नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी? क्या तेजस्वी-चिराग की तरह नहीं संभालेंगे पिता की राजनीतिक विरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget