एक्सप्लोरर

Magadh University: 17 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना में शामिल हुए पप्पू यादव, सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था पैसे पर आधारित है. बाहर से आए लोग करोड़ों रुपये देकर यहां कि विश्वविद्यालयों में कुलपति बनते हैं, फिर लूट का सिलसिला शुरू होता है.

गया: मगध विश्वविद्यालय में इंकलाबी छात्र परीक्षा, डिग्री और रिजल्ट की मांग को लेकर पिछले 17 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे है. इस दौरान गुरुवार को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव छात्रों के अनिश्चितकालीन धरना में शामिल होने पहुंचे. पप्पू यादव ने कहा की पिछले 40 वर्षों से विभिन्न विश्वविद्यालयों में 68 प्रतिशत प्रोफेसर नहीं हैं. टेक्निकल शैक्षणिक संस्थानों में एकेडमिक और टेक्निकल प्रोफेसर नहीं हैं. छात्रों की चिंता सरकार को नहीं है, विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपति की प्रतिनियुक्ति के लिए डाक ली जाती है. बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पैसे पर आधारित है. बाहर से आए लोग बिहार में शिक्षा व्यवस्था को चारागाह समझते हैं और करोड़ों रुपए देकर अच्छे विश्वविद्यालय में कुलपति बनते है, जिसके बाद लूट का सिलसिला शुरू होता है.

पूर्व सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचारी को अब सदाचारी कहना है, इसका भी कानून बना दिया गया है. लोकसभा से यह आदेश आया है कि अब सदन में चोर को चोर नहीं कहना है. लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने असंसदीय शब्दों की सूची तैयार की है. इसके अनुसार संसद के सत्रों के दौरान राज्यसभा या लोकसभा के सदस्य जुमलाजीवि, तानाशाही, नौटंकी और लॉलीपॉप जैसे शब्द नहीं बोल पाएंगे. संसद के दोनों सदनों बाल बुद्धि, शकुनी, जयचंद, चांडाल चौकड़ी, गुल खिलाए, पिट्ठू जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी असंसदीय मानी जाएगी. ऐसे शब्द सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें- Gaya News: RJD नेता बैजू यादव ने दिखाई अपनी 'दबंगई', फटा नोट लेने से इंकार करने पर CSP संचालक को पीटा

बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग दोहराई

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर निशाना साधते हुए जाप नेता ने कहा कि एक बार भी बिहार के वादे को उन्होंने नहीं दोहराया. विशेष पैकेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, बंद पड़े फैक्ट्री पर चर्चा, रोजगार आदि पर कोई चर्चा नहीं की गई. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों को इस सरकार ने बर्बाद कर दिया है. डीयू, बीएचयू, जामिया, जेएनयू, एएमयू सिर्फ हिंदू-मुसलमान व धर्म-मजहब का अखाड़ा बनकर रह गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 12 जुलाई को पटना आए थे. यहां वो बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए. इस मौके के बिहार के सीएम नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पीएम के साथ मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना SSP ने PFI की ट्रेनिंग को संघ से जोड़ा, कहा- RSS की शाखा की तरह दे रहे थे प्रशिक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Bihar NEET Protest Live: आंदोलन के बीच बिहार में अब कार्रवाई शुरू, इस जिले में 15 गिरफ्तार, छात्रों से की गई ये अपील
आंदोलन के बीच बिहार में अब कार्रवाई शुरू, इस जिले में 15 गिरफ्तार, छात्रों से की गई ये अपील
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget