एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'विलेन' बनी कांग्रेस तो नीतीश की निकल जाएगी 'हीरोगिरी', 'मिशन 2024' में लगने वाली है सेंध?

Lok Sabha Election 2024: ठंडी पड़ चुकी विपक्षी एकता की मुहिम को फिर से धार मिल गई है. नीतीश कुमार की समाधान यात्रा समाप्त हो चुकी है. अब मिशन 2024 की ओर नजर है.

पटना: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वक्त जरूर है लेकिन बिहार में अब खुलकर इसकी तैयारी शुरू हो गई है. ठंडी पड़ चुकी विपक्षी एकजुटता की मुहिम को धार देने की कोशिश शनिवार को दिखी. 18 फरवरी को पटना में भाकपा माले के तीन दिवसीय अधिवेशन में विपक्षी पार्टियां एकजुट हुईं. इस अधिवेशन में वाम दलों के साथ-साथ महागठबंधन के सभी नेता शामिल हुए. कार्यक्रम में एक तरफ जहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बयानों के जरिए हीरोगिरी दिखाई तो वहीं इशारों-इशारों में कांग्रेस ने बहुत कुछ कह दिया. पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान से काफी कुछ झलका. कांग्रेस ने धोखा दिया तो नीतीश के मिशन 2024 में सेंध लग सकती है. क्योंकि स्थिति ये है कि सीएम नीतीश कुमार को कांग्रेस के सामने गुहार लगानी पड़ रही है.

बिहार में पिछले साल (2022) एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने टुकड़ों में बंटे विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम शुरू कर दी थी. नीतीश कुमार तीन दिन तक दिल्ली में रहे. सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा तमाम विपक्षी दलों के बड़े नेताओं से वो मिले थे. हालांकि सोनिया गांधी से लालू और नीतीश की मुलाकात की तस्वीर सामने नहीं आई थी जिस पर खूब राजनीति भी हुई थी. बीजेपी ने कहा था कि सोनिया गांधी ने बिना मुलाकात किए ही लालू और नीतीश को दरवाजे से ही लौटा दिया. इसके बाद से विपक्षी एकजुटता की मुहिम ठंडी पड़ती दिख रही थी. अब पटना में आयोजित कार्यक्रम से फिर से वो हवा उठनी शुरू हो गई है.

नीतीश के कदम को आगे बढ़ा रहे तेजस्वी

विपक्षी एकजुटता की मुहिम बीच में ठंडी पड़ गई थी. नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकल गए थे. अब खत्म होने के बाद उनकी नजर 2024 पर है. उनके कदम को आगे बढ़ाने में तेजस्वी यादव लग गए हैं. पिछले दिनों रांची में तेजस्वी यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. इसके बाद तेजस्वी दिल्ली गए थे और वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. कहीं न कहीं अब लोकसभा चुनाव की तैयारी की हवा बिहार में बहने लगी है.

नीतीश, तेजस्वी और खुर्शीद के बयानों से समझें मायने

नीतीश कुमार ने शनिवार को भाकपा माले के अधिवेशन में कांग्रेस से गुहार लगाई तो एक तरह से चेतावनी भी देते दिखे. नीतीश कुमार ने अपनी रटी-रटाई बात को दोहराया और कहा- "हमको कोई इच्छा नहीं है, ऐसे ही कोई नारा लगा देता है. इतना जान लीजिए मेरी यही इच्छा है कि सब लोग एकजुट होकर हैं. बाकी मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है."

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के सामने कहा कि यात्रा तो आपकी बहुत अच्छी हो गई है, लेकिन अब आगे के लिए सोच लीजिए. हम तो उसी के लिए इंतजार कर रहे हैं. बहुत सारी पार्टियां एकजुट होने के लिए तैयार हैं. कई लोग हमको फोन कर रहे हैं लेकिन अब आप लोग सोचिए. मेरा सुझाव मान लीजिएगा तो ये लोग (बीजेपी) 100 से नीचे चले जाएंगे. नहीं मानिएगा तो सोच लीजिए क्या होगा. यह आप लोग समझ लीजिए.

सलमान खुर्शीद ने इशारों में कही ये बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके बयान का कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जवाब दे दिया. कहा कि प्यार में एक समस्या होती है कि पहले आई लव यू कौन बोलेगा. जो अनुभवी होते हैं वह सोच विचार करते हैं और पीछे हो जाते हैं लेकिन जिन्हें अनुभव की कमी रहती है वह तुरंत अपनी बात को जुबां पर ले आते हैं और कहते हैं भैया हम तो ऐसे ही हैं. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इशारों-इशारों में बता दिया कि इतना आसान भी सबकुछ नहीं है. प्यार की भाषा में वार कर खुर्शीद ने बता दिया कि कांग्रेस इतनी आसानी से हां में हां करने वाली नहीं है.

तेजस्वी यादव ने ड्राइविंग सीट मांगी

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी ने देश में चुनी हुई सरकार को गिराया, लेकिन यह बिहार है. हमने बीजेपी के साथ वही खेल किया जो वह पूरे देश में खेलती है. तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को सुझाव दिया कि कहा हम लोग एकजुट हुए हैं, लेकिन मेरा एक सुझाव है कि जहां-जहां रीजनल पार्टी है वहां रीजनल पार्टी को ड्राइविंग सीट पर बैठाना चाहिए. जहां कांग्रेस और बीजेपी की डायरेक्ट लड़ाई है वहां कांग्रेस को तैयारी करनी चाहिए.

बिगड़ सकता है समीकरण?

बता दें कि नीतीश कुमार का अपने राज्य में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के भीतर ही विरोध शुरू है. उपेंद्र कुशवाहा ने मोर्चा खोल दिया है तो वहीं इसी दल के कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह भी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा है कि ये दोनों मिलकर लव कुश समीकरण बनाने में लगे हैं. ऐसा अगर हुआ तो नीतीश कुमार के लिए संकेत ठीक नहीं होगा.

नीतीश के अपनों के चलते बिगड़ेगा खेल?

हाल ही में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था. देश भर में यह मुद्दा बन गया था. नीतीश की पार्टी के मंत्री अशोक चौधरी ने कार्रवाई की मांग की थी. बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की थी लेकिन आरजेडी कोटे से मंत्री चंद्रशेखर का उनकी पार्टी का खूब साथ मिला. वहीं आरजेडी के ही एक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने मोर्चा खोला है. इस तरह के ये नेता अपने बयानों से नीतीश के मिशन में मुश्किल न पैदा कर दें.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार ने BJP पर बरसाई 'कृपा', बगल में सब कुछ सुनते रहे तेजस्वी यादव, जानें पूरा मामला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget