एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: एक सीट मिलने पर जीतन राम मांझी खुश हैं या नाराज? इशारों में बता दिया सब

Lok Sabha Elections: जीतन राम मांझी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पोस्ट से साफ है कि उनकी पार्टी बिहार की 40 सीटों पर ताकत लगाने के लिए तैयार है.

Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए गठबंधन के बीच 40 सीटों का बंटवारा हो चुका है. बीते सोमवार (18 मार्च) को इसकी घोषणा भी कर दी गई. एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को एक सीट दी गई है. एक सीट मिलने पर चर्चा शुरू हो गई थी कि जीतन राम मांझी नाराज हैं. इसके बीच खुद इशारों में मांझी ने सब कुछ बता दिया है.

एक सीट मिलने के बाद इस पर जीतन राम मांझी ने मंगलवार (19 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "अबकी बार 400 पार. बिहार में तो चालीसो पर जनता तैयार. हैं तैयार HAM".

इस पोस्ट से जीतन राम मांझी ने यह तो साफ कर दिया है कि वह एक सीट मिलने के बाद भी खुश हैं. पोस्ट के जरिए उन्होंने बता दिया है कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी 'हम' पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है.

बता दें कि विधानसभा में उनके चार विधायक हैं. अभी बिहार सरकार में उनके बेटे मंत्री हैं. सीट बंटवारे से पहले तक चर्चा थी कि जीतन राम मांझी दो सीटों से कम में नहीं मानने वाले हैं. हालांकि उन्हें गया लोकसभा सीट दी गई है. इसकी मांग भी उनकी पार्टी की ओर से हो रही थी. यह वजह भी है कि एक सीट में भी वह खुश हैं.

बिहार एनडीए में इस तरह बांटी गई है 40 सीट

गौरतलब हो कि बीते सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सामूहिक रूप से सीटों का एलान किया था. बीजेपी को 17 सीट, जेडीयू को 16, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास को पांच, उपेंद्र कुशवाहा को और जीतन राम मांझी की पार्टी हम को एक-एक सीट देने की घोषणा की गई थी.

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, पशुपति पारस को RJD से खुला ऑफर आया, जानिए क्या बोली पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget