एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'अबकी बार भाजपा तड़ीपार', शक्ति सिंह यादव ने बताया- कैसे होगा बीजेपी का सफाया

Bihar Politics: शक्ति सिंह यादव ने कहा कि महागठबंधन की एकता को देखकर भारतीय जनता पार्टी घबरा रही है. विपक्षी एकता का प्रतिफल कर्नाटक में दिख गया है. बीजेपी वहां चित हो गई.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में महागठबंधन के नेता काफी उत्साहित दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लगातार देश के कई राज्यों का दौरा करने में लगे हुए हैं और बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं. वहीं आरजेडी की ओर से बीजेपी को पूरी तरह खत्म करने का दावा भी किया जा रहा है. बीजेपी का सफाया करने के लिए नया नारा भी तैयार हो गया है. मंगलवार (23 मई) को आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव (Shakti Singh Yadav) ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में "अबकी बार भाजपा तड़ीपार" का नारा रहेगा.

बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता के दौरे पर भले ही तंज कसते हों लेकिन आरजेडी का मानना है कि एकता की बदौलत बीजेपी का 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी तरह सफाया हो जाएगा. शक्ति सिंह यादव ने अपने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी एलायंस जो एनडीए के साथ थे उन्होंने बीजेपी को छोड़ दिया है. देश में एनडीए के साथ रहने वाली सभी पार्टियों ने अपना अलग रास्ता देख लिया है. अब महागठबंधन की एकता को देखकर भारतीय जनता पार्टी घबरा रही है.

अब बीजेपी के पास वोट बैंक ही कहां?: शक्ति यादव

बीजेपी पर हमला करते हुए आगे आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तिनका-तिनका चुनकर भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए का स्वरूप दिया था. इसके आधार पर बीजेपी सत्ता में आई थी जो अब बिखर चुकी है. अब बीजेपी के पास वोट बैंक ही कहां है? सभी घटक दल तो बीजेपी से निकल गए हैं. अब बीजेपी के पास मात्र 25% अपना वोट बैंक है.

शक्ति यादव ने कहा कि विपक्षी एकता का प्रतिफल कर्नाटक में दिखा ही है. बीजेपी वहां चित हो गई. अब विपक्षी एकता का प्रतिफल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दिखेगा. एकता का मजबूत बंधन है जिससे कहीं भी बीजेपी दिखाई नहीं देगी. "अबकी बार भाजपा तड़ीपार" यह जनता का निर्णय है.

बता दें कि बीते सोमवार (22 मई) को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है. बिहार में आग लगाकर देश को बचाने का नाटक कर रहे हैं. दावा किया था कि सभी 40 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल करेगी. अब आरजेडी ने 2024 में बीजेपी को सफाया करने वाला नारा दिया है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सुशील कुमार मोदी ने बताया कौन से मिशन में लगे हैं नीतीश, विपक्षी एकता पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget