एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बिहार की सियासी पिच पर BJP के 'फुल टॉस' गेम को प्रशांत किशोर ने समझाया, RJD का लिया नाम

Prashant Kishor Statement: प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार माने जाते हैं. वहीं, रविवार को बिहार में बीजेपी को मिलने वाली फायदे के संबंध में उन्होंने बयान दिया.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के दौरान वैशाली में सभा को संबोधित करते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि बिहार के लोग वोट के दिन मुख्य रूप से चार मुद्दे पर ही वोट करते हैं. पहला जाति के नाम पर, जो इससे बच जाता है वो हिन्दू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के नाम पर वोट करता है. 2019 चुनाव (Lok Sabha Elections) में बिहार की जनता ने संकल्प किया था कि इस बार बीजेपी (BJP) को वोट नहीं देंगे. बीजेपी के प्रत्याशी ने काम नहीं किया है लेकिन पुलवामा की घटना के बाद लोगों ने फिर से बीजेपी को वोट दे दिया, जो लोग इन दोनों से बच जाते हैं वो कहते हैं कि कितनी भी बुरी स्थिति क्यों न हो लेकिन लालू  (Lalu Yadav) का जंगलराज नहीं चाहिए. जंगलराज के डर से लोग मजबूरी में बीजेपी को वोट दे रहे हैं. 

'जिंदा रहें या ना रहें बीजेपी को तो वोट नहीं कर सकते हैं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि चौथी श्रेणी अल्पसंख्यकों की है, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का कहना है कि जिंदा रहें या ना रहें बीजेपी को तो वोट नहीं कर सकते हैं. लोगों ने जंगलराज से बचने के लिए बीजेपी को वोट किया लेकिन वहां भी उनको निराशा ही हाथ लगी है. वहीं, आगे जन सुराज को लेकर चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि दूसरे दलों में कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बना देते हैं जबकि खुद मुख्य शाखा में रहते हैं, ये जो दल हैं वो प्रकोष्ठ बनाकर कार्यकताओं को मूर्ख बना देते हैं. जन सुराज में कोई प्रकोष्ठ नहीं है और ना ही कोई कार्यकर्ता है, जो भी इससे जुड़ेगा वो मालिक हैं और संस्थापक हैं.

हम इसके नेता नहीं बनेंगे- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं इस अभियान का नेता नहीं हूं. मैं इसका सूत्रधार हूं, जो आपको गारंटी देता है कि जिस आशा और विश्वास के साथ आप इससे जुड़ रहे हैं इस पर कोई धब्बा नहीं लगने देंगे. ऐसा भी बिल्कुल नहीं है कि आने वाले समय में प्रशांत किशोर इसके नेता हो जाएंगे तो मैं आपको साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि इसका नेता वो बनेगा, जिसको सब लोग मिलकर नेता बनाएंगे. हमको अगर चुन भी लिया तो भी हम इसके नेता नहीं बनेंगे.

'बाकी कर्पूरी ठाकुर नाम पर दूसरे दल फीता काट ही रहे हैं'

वहीं, जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अति पिछड़ा समाज के लिए क्या कर सकता है? जन सुराज में राजनीतिक भागीदारी की जो बात है, वो अभी है और आगे भी रहेगी. कर्पूरी ठाकुर आज होते तो समाज के लिए क्या काम कर रहे होते? वही काम जन सुराज करेगा. वही सच्ची श्रद्धांजलि होगी बाकी कर्पूरी ठाकुर नाम पर दूसरे दल फीता काट ही रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Motihari Hooch Tragedy: जहरीली शराबकांड! मोतिहारी में पिछले चार दिनों में 30 लोगों की संदिग्ध मौत। जानिए 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget