एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिले देवेश चंद्र ठाकुर, CM नीतीश को मिलेगा इनका साथ?

Devesh Chandra Thakur met Uddhav Thackeray and Sharad Pawar: बैठक में महाराष्ट्र एमएलसी कपिल पाटिल भी मौजूद थे. सीएम नीतीश भी ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से आज मिलने वाले थे लेकिन यह कैंसिल हो गया है.

पटनाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता के लिए कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं और कई राज्यों का करना अभी बाकी है. बीजेपी के खिलाफ कितनी पार्टियां एकजुट होंगी यह भी साफ हो जाएगा लेकिन मुलाकातों और पहल की तस्वीर लगातार सामने आ रही है. गुरुवार (4 मई) को मुंबई में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur) ने मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से और एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की. 

बैठक में महाराष्ट्र एमएलसी कपिल पाटिल भी मौजूद थे. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने देवेश चंद्र ठाकुर का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने घंटों देर बात की. ऐसा कहा जा रहा है कि नेताओं में विपक्षी एकजुटता को लेकर बातचीत हुई है. देवेश चंद्र ठाकुर ने नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम से जुड़ने के लिए आग्रह किया है. अगर ऐसा होता है तो नीतीश कुमार को दो और दलों का साथ मिल जाएगा.

Lok Sabha Election 2024: उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिले देवेश चंद्र ठाकुर, CM नीतीश को मिलेगा इनका साथ?

नवीन पटनायक से आज मिलने वाले थे नीतीश

बता दें कि विपक्षी एकता को लेकर ही आज सीएम नीतीश कुमार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मिलने वाले थे. हालांकि यह मुलाकात आज नहीं होगी. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने समय नहीं दिया. इसके चलते आज सीएम नीतीश कुमार का होने वाला यह दौरा रद्द हो गया है. नीतीश कुमार ने कई बार यह कहा है कि ज्यादा से ज्यादा विरोधी दल एकजुट हों इसके लिए वह पहल कर रहे हैं. उनकी कोई इच्छा नहीं है.

विपक्षी एकता के लिए सीएम नीतीश कुमार दिल्ली, बंगाल और यूपी का दौरा कर चुके हैं. हाल ही में दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की थी. अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे. बंगाल में सीएम ममता बनर्जी से मिले थे. उसी दिन उन्होंने यूपी का भी दौरा किया था. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मिले थे. उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बजरंग दल पर बैन लगाने वालों को विजय कुमार सिन्हा ने दिया जवाब, रावण का नाम लेते हुए ऐसे समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?

Embed widget