एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: UPA का फैसला और BJP को फायदा? पार्टी का दावा- इस 'फॉर्मूले' से आएगी 400 सीट

Lok Sabha Election News: सम्राट चौधरी ने बयान दिया है. अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वे मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने 400 सीटों को लेकर बयान दिया.

मुंगेर: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर कहीं बयानबजी हो रही तो कहीं तैयारी. बिहार विधान परिषद में विपक्ष और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को दावा किया कि महागठबंधन के एक फैसले से बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 सीट लेकर आ जाएगी. चुटकी लेते हुए कहा कि जिस दिन यूपीए की ओर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा उस दिन ही तय हो जाएगा कि बीजेपी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार सौ सीट लेकर आएगी.

अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे थे. सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का नाम तय होने के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार सौ सीट आएगी और कांग्रेस सिंगल डिजिट में आ जाएगी. कहा कि 18 वर्षों में जिस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद किया है अब इसका जनता हिसाब चाहती है. जनता चाहती है बिहार का विकास हो.

'नीतीश कुमार अब कितना झेलाएंगे'

सम्राट चौधरी ने कहा कि बगल में हमारे 'योगी बाबा' हैं. उत्तर प्रदेश में देखिए बजट से सात गुना ज्यादा राशि वो अपने राज्य में खर्च करने के लिए बाहर से पैसा लाए. आज 33 लाख करोड़ रुपया यूपी में खर्च हो रहा है, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री कौन सा समाधान यात्रा कर रहे हैं पता नहीं. 18 साल हो गया. अब कितना वो (नीतीश कुमार) झेलाएंगे.

मुख्यमंत्री कहीं बीमार तो नहीं हो गए...

तंज कसते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार को आधी बात याद भी नहीं रहती है कि क्या बोलते हैं, क्या करते हैं. आधे लोग चिंतित हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री बीमार तो नहीं हो गए हैं. मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि बिहार को मुक्त कीजिए. मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने के सवाल पर कहा कि ये लोग कहीं हॉस्पिटल बनने नहीं दे रहे हैं. यहां के लोगों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि तारापुर के संग्रामपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त जमीन है लेकिन पता नहीं ये कौन सांसद हैं मुंगेर के जो लगातार दिशा को भटकाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां बनाना है बनाएं लेकिन जल्द से जल्द अस्पताल का निर्माण करवाएं.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav CM Date: आ गई तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की तारीख! RJD ने नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
LIVE: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget