एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के साथ पप्पू यादव की डील फाइनल, इस लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Elections 2024: पप्पू यादव इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले है. वहीं उन्होंने दावा किया है कि 9 मार्च को पूर्णियां के रंगभूमि मैदान में करीब 5 लाख लोगों की जुटने का संभावना है.

Bihar News: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है. एनडीए का सामना करने के लिए इस बार विपक्षी दल एक हो गए है. वे इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ रहे है. इसी कड़ी में बिहार में सियासी हलचल तेज होती जा रही है. जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव भी चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए है. वहीं उनको लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि वो अकेले चुनाव लड़ेंगे या इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर. अब इन अटकलों पर विराम लग गया है. दरअसल, पप्पू यादव की तरफ से कहा गया है कि वे कांग्रेस नेतृत्व में महागठंधन का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ेंगे.

पप्पू यादव ने 4 जिलों के कार्यकर्त्ताओं की बुलाई बैठक 
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत खुर्दा गांव में अपने पैतृक आवास पर चार जिलों के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक बुलाई. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने जिलों में मजबूती के साथ जनता से संवाद करने तथा उनके बीच रहने को लेकर सख्त निर्देश भी दिया. बता दें कि इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि वो कोसी और सीमांचल के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हमें ना किसी को गाली देना है ना किसी को सत्ता से हटाना है बल्कि हमें अपनी लाइफ के लिए एक व्यवस्थित सत्ता का निर्माण करना है.

‘हिंदू- मुसलमान करना ठीक नहीं’
पप्पू यादव ने कहा कि हमेशा हिंदू मुसलमान करना ठीक नहीं है. ये देश और राज्य के लिए अशुभ संकेत है जो ठीक नहीं है इसीलिए हमारे यहां फल, मक्का, मखान, तथा धान, कारखाना कैसे हो और मधेपुरा से लंबी दूरी की ट्रेन तथा हमारे यहां मुरलीगंज से भीमनगर होते हुए कुरसैला से ट्रेन कैसे चले और बिहारीगंज से कुशेश्वर स्थान होते हुए दरभंगा को कैसे जोड़े, सहरसा में एम्स कैसे हो और पूर्णियां में हाईकोर्ट बैंच, एयरपोर्ट कैसे हो हमारे लिए यह एक बड़ा सवाल है. 

‘मेरी मां और यहां की मिट्टी खून से कोई अलग नहीं कर सकता’
जाप सुप्रीमो ने महागठबंधन को लेकर कहा कि मैं हमेशा ओपन हूं विचारधाराओं की राजनीति करता हूं. यह अर्थ युग है. मैं गरीब और अर्थ की ही बात कर सकता हूं. इसलिए लोग परेशान है. मैंनें कांग्रेस नेतृत्व और सभी लोगों से कहा है आपको पप्पू यादव से क्या बेनिफिट हो सकता है. यह कोसी सीमांचल के मिट्टी और मां से पूछ लीजिए,मुझे मेरी मां और यहां की मिट्टी खून से कोई अलग नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कहता हूं पूर्णियां के कॉज पर कोई समझौता नहीं होगा, आप मधेपुरा, सुपौल सहरसा दे दीजिए मैं हर हाल में यह सीट जीत कर दूंगा. मैं कांग्रेस नेतृत्व को बता चुका हूं कि मधेपुरा और सुपौल दीजिए जीत की पक्की गारंटी देता हूं लेकिन पूर्णियां पर कोई समझौता मंजूर नहीं है. 

‘5 लाख लोगों की जुटेगी भीड़’
पप्पू यादव ने कहा कि आगामी 9 मार्च को पूर्णियां के रंगभूमि मैदान में करीब 5 लाख लोगों की जुटने का संभावना है. वहीं उन्होंने पार्टी विलय पर कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है मैं गठबंधन के साथ हूं कांग्रेस नेतृत्व को समझना होगा. उनके निर्णय मुझे मान्य हैं, मुझे किस रूप में लेते है उन्हे हीं देखना होगा.

यह भी पढ़ें: BPSC Teacher: प्रधान शिक्षक के 40247 और प्रिंसिपल के 6061 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे अप्लाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget