एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: ‘बिहार मुझे बुला रहा है’ चिराग के बयान से राज्य में छिड़ी नई बहस, LJPR नेताओं ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि ‘‘मुझे लगता है कि बिहार मुझे बुला रहा है. मेरे दिवंगत पिता केंद्र की राजनीति में रुचि रखते थे, लेकिन मेरी रुचि राज्य की राजनीति में है.’’

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की हालिया टिप्पणी कि ‘‘बिहार उन्हें बुला रहा है’’ ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के राजनीतिक माहौल में एक नई बहस छेड़ दी है.

राज्य की राजनीति में रुचि- चिराग 

खबरों के अनुसार हाल में मीडियाकर्मियों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान के विपरीत उनकी ‘‘राज्य की राजनीति में रुचि’’ है. चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता केंद्र पर अधिक ध्यान केंद्रित करते थे.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की यह रहस्यमय टिप्पणी बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आई है. बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राज्य विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की संभावना है. चिराग पासवान भी राजग का हिस्सा हैं.

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पासवान ने कुछ दिन पहले बिहार में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कथित तौर पर कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि बिहार मुझे बुला रहा है. मेरे दिवंगत पिता केंद्र की राजनीति में रुचि रखते थे, लेकिन मेरी रुचि राज्य की राजनीति में है.’’

केंद्रीय मंत्री के हालिया बयान पर टिप्पणी करते हुए लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रमुख राजू तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चिराग जी हमेशा कहते हैं कि वह हमारे दिवंगत नेता के सपनों को साकार करेंगे और बिहार को बदलने के लिए 'बिहार पहले, बिहारी पहले' के लिए काम करेंगे. बिहार हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमारे नेता के इस बयान का सभी पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करते हैं.’’

'बिहार हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता'

इसी तरह की राय जाहिर करते हुए लोजपा (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह बयान देकर चिराग जी ने एक बार फिर बिहार के लोगों के कल्याण के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है. बिहार हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम चिराग जी के इस बयान का स्वागत करते हैं.’’

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी केंद्रीय मंत्री के उक्त बयान का स्वागत किया. बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा, ‘‘हम सभी चिराग जी के इस बयान का स्वागत करते हैं. वे (चिराग) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'हनुमान' के रूप में लोकप्रिय हैं. बिहार की राजनीति में उनके प्रवेश से निश्चित रूप से आगामी चुनावों में राजग का वोट बैंक मजबूत होगा.’’

ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षा सुधार की दिशा में और एक पहल, अब बच्चों और शिक्षकों से सीधे जुड़ रहे एस सिद्धार्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget