एक्सप्लोरर

Bihar News: चिराग ने पूछा- बिहार आज बर्बादी की जगह पर है तो इसका जिम्मेदार कौन? लोगों ने कहा- नीतीश कुमार

Chirag Paswan Attack on Nitish Kumar: नालंदा के बिंद प्रखंड के हाई स्कूल में रविवार को चिराग पासवान पहुंचे थे. यहीं कार्यक्रम के दौरान वे सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे.

नालंदा: जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर रविवार को एक बार फिर जमकर हमला बोला. इस दौरान सभा में मौजूद लोगों ने भी चिराग पासवान का खूब साथ दिया. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से रविवार को नालंदा में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. बिंद प्रखंड के हाई स्कूल के मैदान में कार्यक्रम था. इस दौरान चिराग ने पूछा कि आज बिहार बर्बादी की जगह पर है तो इसके जिम्मेदार कौन हैं? तो इस पर लोगों ने कहा नीतीश कुमार.

चिराग पासवान को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. मंच पर पहुंचने के बाद चिराग पासवान को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया. लोगों का आभार जताने के लिए चिराग पासवान अपनी कार के ऊपर भी चढ़ गए थे और हाथ जोड़ लिया. चिराग पासवान ने मंच से कहा कि आज बिहार अगर बर्बादी के कगार पर आ कर खड़ा है उसके सबसे बड़े जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं.

'पलटू को भगाना है'

सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में आकर उन्हें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मजबूत होने के बावजूद जात-पात की राजनीति में हम लोग बैठ चुके हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हम लोगों को जात-पात की राजनीति में बैठा कर ठगने का काम किया है. इस दौरान चिराग पासवान के सामने ही वहां मौजूद लोगों ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारा लगाया 'पलटू को भगाना है'.

चिराग पासवान के जाने के बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई जिससे वहां मौजूद लोगों ने बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया. भीड़ इतनी हो गई थी कि कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था. हालांकि सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रण में कर लिया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस की डूब सकती है लुटिया! अभी से संकेत खराब | Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget