एक्सप्लोरर

Pension yojana: 'नीतीश सरकार नकलची है', पेंशन योजना का मुद्दा हाथ से निकला तो बोले तेजस्वी- मेरी घोषणाओं को....

Tejashwi Yadav: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने का एलान तो किया लेकिन बजट में इसका प्रावधान नहीं है. बजट तो काफी पहले आ गया है. जब बजट आना था तब एलान नहीं किया.

Tejashwi Yadav Press Confrence: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास 1 पोलो रोड पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमने सबसे पहले कहा था कि महागठबंधन सरकार बनेगी तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये हर महीने कर देंगे. मौजूदा नीतीश सरकार नकलची है. हमारे दवाब में नीतीश सरकार ने आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि 400 रुपया से बढ़ाकर हर महीने 1100 रुपये करने का ऐलान किया है.

यह हमारे दवाब में हुआ है- तेजस्वी

बिहार सरकार जुलाई से इस योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों को 400 रुपये की जगह 1100 रुपया देगी. यह हमारे दवाब में हुआ है. विधवा महिलाओं वृद्धजनों दिव्यांगजनों के लिए हमने घोषणा काफी पहले की थी. तेजस्वी ने प्रेस वार्ता में अपने पूराने भाषणों के वीडियो दिखाए कि हमने यह ऐलान काफी पहले किया था. आगे कहा कि सीएम नीतीश अचेत अवस्था में हैं. थके हुए सीएम हैं. कैसे बिहार को आगे ले जाएंगे? दोनों डिप्टी सीएम दिन भर हम लोगों को गाली देते हैं. एक लाउड और एक foul mouth है. इस सरकार के पास अपने विकास का कोई मैप नहीं है. बस दूसरों की नकल करती है.

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने का एलान तो किया लेकिन बजट में इसका प्रावधान नहीं है. बजट तो काफी पहले आ गया है. जब बजट आना था तब एलान नहीं किया क्योंकि मुझे क्रेडिट चला जाता. आप नया क्या कर रहे हैं यह बताइए? मेरी घोषणाओं को कॉपी कर रहे हैं. वैसे हम तो एलान किए थे कि 400 रुपये से 1500 रुपये हर महीने कर देंगे. लेकिन नीतीश 400 से 1100 करने का एलान किए. दरअसल महागठबंधन सरकार आ रही है. टेंशन में नीतीश ने घोषणा की है. 

तेजस्वी ने माई बहिन मान योजना का किया जिक्र

तेजस्वी ने यह भी कहा कि हमने ऐलान किया है कि हमारी सरकार बनेगी तो माई बहिन मान योजना लाएंगे. गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपया देंगे. देख लीजिएगा यह भी कॉपी नीतीश सरकार करेगी व जल्द उसका एलान करेगी. पीएम कल बिहार आए थे. बिहार में चुनाव है. हर बार पीएम मोदी व गृह मंत्री बिहार आएंगे. पीएम जब आते हैं तो 100 करोड़ रुपया खर्च होता है. 200 रैलियां उन्होंने अब तक बिहार में की. 20 हजार करोड़ इस पर खर्च हुए. यह जनता का पैसा है. यह लोग गरीब राज्य बिहार को कुछ नहीं दिया जबकि जनता का पैसा चूस लिया. 

वहीं सीएम फेस के मुद्दे पर बिहार एनडीए में संकट गहरा रहा है. इस पर तेजस्वी ने कहा कि नीतीश को बस चुनाव तक बीजेपी साथ रखेगी. उसके बाद हटा देगी. अमित शाह ही जदयू के उम्मीदवारों को टिकट देंगे. नीतीश की भुंजा पार्टी बीजेपी से मिल गई है. जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आरएसएस के हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: 'लारा' संपत्ति का एक हिस्सा बेच कर तेजस्वी पेंशन योजना चलाएं', नीरज कुमार ने क्यों दे दी ऐसी सलाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget