एक्सप्लोरर

Bihar Crime: आरा में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को मारी गोली, रंगदारी मांगने पर हुआ था विवाद

Arrah Firing: घायल कारोबारी ने बताया कि दो महीने पहले एक व्यक्ति ने उनसे हर महीने 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सखुआ कॉम्प्लेक्स के समीप शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने एक जमीन कारोबारी को गोली मार दी. घायल कारोबारी की पहचान सखुआ गांव निवासी स्व. मुनेश्वर सिंह के 66 वर्षीय पुत्र राम नारायण सिंह के रूप में की गई है. वे पेशे से जमीन कारोबारी हैं और सखुआ कॉम्प्लेक्स के मालिक भी हैं. फिलहाल उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद इलाके में सनसनी

घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंचे उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. राम नारायण सिंह ने बताया कि वह सुबह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर पियनिया बाजार पान खाने गए थे. लौटते समय जब वह सखुआ कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन पर फायरिंग कर दी. गोली उनके बाएं पैर के अंगूठे में लगी, जिससे वे बाइक से गिर पड़े. इसके बाद बदमाशों ने उनकी बाइक की चाबी भी छीन ली.

घायल कारोबारी ने बताया कि जब उन्होंने बदमाशों से पूछा कि "कौन हो भाई? क्यों मार रहे हो? क्या बात है?" तो इसी पर बदमाशों ने दोबारा फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब दोनों हमलावर फरार हो गए. एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा खुला था और वह सांवले रंग का था.

दो महीने पहले मिली थी धमकी

राम नारायण सिंह ने बताया कि दो महीने पहले एक व्यक्ति ने उनसे हर महीने 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. उन्होंने आशंका जताई कि गोलीबारी की घटना के पीछे उसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गांव या जमीन से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति से उनका कोई विवाद नहीं है.

घटना की जानकारी मिलते ही उदवंतनगर की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच में जुटी है. उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हमारी जीत', बोली RJD- नीतीश सरकार योजना चोर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget