एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के पहले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 250 से अधिक गांवों को फायदा

Bihar First Green Field Expressway: 29 प्रखंडों के 250 से अधिक गांवों में कुल 3381.2 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी. इस पर करीब 9 हजार 467 करोड़ 40 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है.

Bihar First Green Field Expressway: पूर्णिया फोर लेन एक्सप्रेस-वे (Purnia Four Lane Expressway) सूबे के हजारों किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरेगा. राज्य के इस पहले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बताया गया कि इस परियोजना के अंतर्गत छह जिलों के 29 प्रखंडों के 250 से अधिक गांवों में कुल 3381.2 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी. इस पर करीब 9 हजार 467 करोड़ 40 लाख रुपये का खर्च होगा. जमीन का अधिग्रहण करने में इतनी बड़ी राशि का वितरण संबंधित किसानों के बीच होने से उनके जीवन में समृद्धि के राह प्रशस्त होंगे.

बाढ़ प्रभावित 15 प्रखंड को फायदा

दरभंगा, सहरसा, समस्तीपुर, मधेपुरा बाढ़ से प्रभावित हैं. इन जिलों के 15 प्रखंडों को बाढ़ की विभीषिका से काफी हद तक राहत मिलेगी. अब इस एक्सप्रेस-वे के बनने से इन प्रखंडों के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.

कहां-कहां से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे?

यह एक्सप्रेस-वे गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला, दुधौली, दुधौलीधार, कोसी, जिरवा, कोसीधार जैसे प्रमुख नदियों से भी गुजरेगा. इन प्रमुख नदियों पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा. इससे इन इलाकों में बाढ़ से काफी हद तक बचाव में सहूलियत मिलेगी. साथ ही हर मौसम में इस इलाके के लोगों को इस एक्सप्रेस-वे की मदद से सड़क मार्ग से संपर्कता मिलती रहेगी.

11 एनएच और 10 एसएच भी जुड़ेंगे इससे

दूसरी ओर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे से राज्य के 11 राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और 10 राज्य राजमार्ग (एसएच) भी जुड़ेंगे. इस एक्सप्रेस-वे को 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से वाहन चलाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसकी लंबाई 281.95 किमी होगी. यह वैशाली के मीरनगर से शुरू होकर समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा जिलों से गुजरते हुए पूर्णिया के चंद भठ्ठी तक पहुंचेगा.

छह लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे की अनुमानित लागत 18 हजार 42 करोड़ 14 लाख रुपये है. परियोजना के अंतर्गत 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज, 21 इंटरचेंज और 322 अंडरपास का निर्माण किया जाना है.

सिर्फ 3 घंटे में पटना से पूर्णिया

इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना से पूर्णिया तक यात्रा का समय घटकर सिर्फ 3 घंटे रह जाएगा. इसके अलावा समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए अलग से संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा. पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का निर्माण हरित मार्गरेखन पर आधारित होगा. इसमें पर्यावरणीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है.

यह भी पढ़ें- 2025 के चुनाव में जन सुराज किस गठबंधन में जाएगा? पार्टी अध्यक्ष ने बता दिया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget