एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Statement: भक्त चरण दास पर दिए बयान से बढ़ सकती है लालू यादव की मुश्किलें! पढ़ें- मीरा कुमार ने क्या कहा

Lalu Yadav Statement: मीरा कुमार ने कहा कि लालू यादव की भाषा सुनकर ऐसा लगता है कि वो अभी अस्वस्थ ही हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है. यह तो भक्त चरण दास की उदारता है कि वो उन्हें माफ कर रहे हैं. 

पटना: बिहार आने से पहले दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav Prasad) ने बिहार कांग्रेस (Congress) प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) को 'भकचोंन्हर' कह दिया था. इस मामले को लेकर कांग्रेस में बहुत नाराजगी दिख रही है. इसी क्रम में सोमवार को पटना पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीरा कुमार (Meera Kumar) लालू प्रसाद यादव () पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि यह तो भक्त चरण दास की उदारता है कि वो आरजेडी सुप्रीमो को माफ कर रहे हैं. 

लालू यादव को इलाज की जरूरत

मीरा कुमार ने कहा, " लालू प्रसाद यादव ने जो काम किया है यह मामला एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत आता है. भक्त चरण दास चाहें तो आरजेडी सुप्रीमो की तकलीफ बढ़ सकती हैं." उन्होंने कहा कि लालू यादव की भाषा सुनकर ऐसा लगता है कि वो अभी अस्वस्थ ही हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है. 

Bihar News: बिहार में सन्नी देओल और प्रियंका चोपड़ा के ‘बेटे’ ने दी परीक्षा, सवाल से बच्चा घबराया तो उत्तर से शिक्षक

लालू यादव ने कही थी ये बात

दरअसल, जब लालू यादव लगभग तीन सालों बाद बिहार आने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे तो पत्रकारों ने उनसे बिहार में उपचुनाव से पहले महागठबंधन टूट जाने को लेकर सवाल किया था. पत्रकारों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सीट क्यों देते हारने के लिए. वे लोग जमानत जब्त करवा देते. इसी पर जब किसी ने कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दस के एक बयान से संबंधित सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो क्या बोलेंगे वो तो 'भकचोंन्हर' है. 

लालू यादव के इस बयान के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई. कांग्रेस नेताओं ने उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की. कांग्रेस ही नहीं जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी उनके बयान को गलत बताया.

यह भी पढ़ें -

Gandhi Ghat of Bihar: वाराणसी और हरिद्वार के जैसे ही पटना में भी गांधी घाट पर होती है गंगा आरती, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
कांग्रेस करेगी प्रशांत किशोर के साथ अलायंस? जनसुराज चीफ ने दिए ये संकेत
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget