एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: लालू-राबड़ी ने बिहार को दिशाहीन कर दिया, तेजस्वी से भला नहीं होने वाला- बोले प्रशांत किशोर

Bihar Politics: पीके ने कहा कि डिप्टी सीएम को न भाषा का ज्ञान है न विषय का ज्ञान है, लेकिन तीखा टिप्पणी करनी होगी तो बैठ कर इजराइल और फिलिस्तीन पर करेंगे.

Prashant Kishor Attack on Tejashwi Yadav: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बयान जारी करते हुए लालू, राबड़ी और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. सोमवार (09 अक्टूबर) को पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव जैसे नेता अगर देश को नई दिशा देने लगेंगे तो देश का कोई भला होने वाला नहीं है. इसके बावजूद तेजस्वी यादव को मेरी शुभकामनाएं हैं. तेजस्वी के मां-बाप बिहार में मुख्यमंत्री रहे और तेजस्वी खुद उपमुख्यमंत्री हैं, बिहार को तो उन्होंने दिशाहीन कर दिया. बिहार की जनता ने अगर तेजस्वी को जिम्मेदारी दी है तो कुछ नहीं तो वो जिन विभागों के मंत्री हैं उनकी दशा ठीक कर दें. बिहार में अस्पतालों की दशा सुधार दें, बिहार में सड़कों की दशा सुधार दें.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में ग्रामीण कार्य मंत्रालय में आने वाले नालियों-गलियों की दशा सुधार दें. देश में उनके लिए दशा की बात करना ठीक ऐसा ही है जैसे अंग्रेजी में एक कहावत है "Punching above your weight" मतलब उनके कद से बहुत बड़ी बात है. उन्हें अपनी बात करनी चाहिए. ऐसी बात करने वालों को बड़बोलापन कहा जाता है. बिहार में लोगों को इस चीज की बहुत आदत है.

पीके ने कहा- बिहार में रोजगार नहीं और बात कर रहे गाजा की

तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए पीके ने कहा कि डिप्टी सीएम को न भाषा का ज्ञान है न विषय का ज्ञान है, लेकिन तीखा टिप्पणी करनी होगी तो बैठ कर इजराइल और फिलिस्तीन पर करेंगे. बिहार में गरीब बच्चों के शरीर पर कपड़ा नहीं है, खाने के लिए खाना नहीं है, रोजगार नहीं है लेकिन तीखा टिप्पणी ये कर रहे हैं कि गाजा में क्या हो रहा है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां पर नेताओं को भी ऐसी आदत लग गई है. बेवकूफी को यहां पर नेताओं ने जमीनी हकीकत मान लिया है. ऊलजलूल बात करने वालों को समाज के लोग जमीनी नेता मानते हैं, जिसको न भाषा का ज्ञान है, न विषय का ज्ञान है. आदमी ने यहां शर्ट के ऊपर गंजी पहन लिया तो यहां का समाज उसे जमीनी नेता मानने लगता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने कहा- 'सुधाकर सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं', बोले- 'हमें भी मालूम है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हरा गमछा वालों को खोजो...', AI समिट में सीएम सम्राट चौधरी क्या बोल गए कि खड़ा हो गया सियासी विवाद?
'हरा गमछा वालों को खोजो...', AI समिट में सीएम सम्राट चौधरी क्या बोल गए कि खड़ा हो गया सियासी विवाद?
मोतिहारी जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 10 मौतों के बाद 14 मद्य निषेध कर्मी सस्पेंड
मोतिहारी जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 10 मौतों के बाद 14 मद्य निषेध कर्मी सस्पेंड
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'ये सरकार के लिए…'
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'ये सरकार के लिए…'
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के दावे से हलचल तेज
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के दावे से हलचल तेज

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Politics: DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बदलाव
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Embed widget