वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
राघोपुर स्थित भगतान टोला में 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. मारपीट में JDU प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर स्थित भगतान टोला में हुए नाव हादसे में 13 बच्चों की जान चली गई. इस घटना से इलाके में तनावपूर्ण और शोक का माहौल है. इस हादसे के पीछे अब स्थानीय पंचायत की राजनीति और प्रशासनिक मिलीभगत की बात सामने आ रही है. 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पहुंचे थे. पीके की मौजूदगी में बीजेपी के पूर्व मुखिया गगन यादव और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अजीत यादव के बीच झड़प हुई है, जिसमें अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए.
अजीत यादव का दावा है कि गांव के पूर्व मुखिया गगन यादव की मिलीभगत के कारण ये हादसा हुआ है और उन्होंने जब जांच की मांग की तो गगन यादव के लोगों ने उनको पीटा. एक्स पर पोस्ट के जरिए जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने भी यही दावा किया है कि गगन राय के लोगों ने जेडीयू के प्रदेश सचिव अजीत को पीटा था.
वैशाली, बिहार: राघोपुर स्थित भगतान टोला में 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। मारपीट में जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए। अजीत यादव ने कहा, "हमें प्रशांत किशोर के आने की जानकारी मिली थी। ग्रामीण होने के नाते हम भी वहां गए। संयोग से प्रशांत किशोर ने हमें बैठा लिया। वह हमें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने हमसे पूछा कि क्या चाहते हैं। हमने कहा कि 13 मासूम बच्चों की जो मृत्यु हुई है। इसकी असल वजह क्या है। उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए..."
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 25, 2026
जांच की मांग कर दी धुलाई
इस घटना में घायल जेडीयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव रामपुर श्यामचंद पंचायत से भावी मुखिया प्रत्याशी भी हैं. अजीत यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमें प्रशांत किशोर के आने की जानकारी मिली थी. ग्रामीण होने के नाते हम भी वहां गए. संयोग से प्रशांत किशोर ने हमें बैठा लिया. वो हमें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं. उन्होंने हमसे पूछा कि क्या चाहते हैं. हमने कहा कि 13 मासूम बच्चों की जो मृत्यु हुई है. इसकी असल वजह क्या है. उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. इस नाव की जांच कराई जाए, इतना ही बोला था कि पूर्व मुखिया और बीजेपी नेता गगन राय पिस्टल और 7-8 लोगों के साथ आये हुए थे और मारपीट शुरू कर दी. उनकी मंशा हत्या की थी."
उन्होंने आगे कहा, "जिन 13 बच्चों की मौत हुई थी वो मौत नहीं हत्या गगन राय द्वारा कराई गई है. वो ईंट भट्ठा का गड्ढा है जोकि 30-35 फीट है वो वोट के लिए ये हत्वा करवाए हैं. मैनें इसका विरोध किया कि इसकी जांच कराई जाए. इतना कहने पर ही वो लोग भड़क गए और पिस्टल डंडे के साथ बरस पड़े. गगन राय पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए. "
क्या है पूरा मामला?
अजीत राघोपुर स्थित भगतान टोला में 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे थे और प्रशांत किशोर से इस हादसे की जांच की बात की. उनका दावा है कि अवैध नाव संचालन का ठेका कथित तौर पर गगन राय के करीबियों द्वारा किया जाता है. जब अजीत ने हादसे में शामिल लोगों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच की मांग की तो इससे नाराज होकर गगन के समर्थकों ने उनपर हमला कर दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है.
वहीं, इस पूरे मामले में जनसुराज के सौरभ ने दावा किया है कि ये NDA के अंदर का मामला है। कुल मिलाकर यह नाव प्रशासन और BJP के दबंग मुखिया के मिली भगत से चल रही थी, जिससे 12 बच्चों की जान चली गई। अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
𝐅𝐚𝐜𝐭 𝐂𝐡𝐞𝐜𝐤 ✅ 𝐌𝐞𝐝𝐢𝐚 𝐍𝐚𝐫𝐫𝐚𝐭𝐢𝐯𝐞 𝐯𝐬 𝐅𝐚𝐜𝐭 पीटने वाले BJP के मुखिया (गगन राय) के लोग VS पिटाने वाले JDU प्रदेश सचिव (भावी मुखिया).. राघोपुर नाव हादसे में जान गँवाने वाले बच्चों के दशकर्म में जन सुराज के सूत्रधार आदरणीय श्री प्रशांत किशोर जी पीड़ित परिजनों के बीच गए थे। वीडियो में जिनकी पिटाई हो रही है वो JDU के ही प्रदेश सचिव हैं और राघोपुर के "रामपुर श्यामचंद" पंचायत में मुखिया पद के भावी प्रत्याशी हैं। वीडियो क्लिप में दबंगई करने और JDU नेता को पीटने वाले इसी पंचायत के पूर्व मुखिया गगन राय के लोग हैं जो अभी उप- मुखिया हैं लेकिन अपनी दबंगई से 'मुखिया' के सारे सारे कार्य यही करते हैं ये गगन राय पहले RJD में थे परंतु विधानसभा के चुनाव में इनकी एंट्री BJP में हो चुकी है। विधिवत Joining हुई थी। मामला यह है कि जिन 12 बच्चों की नाव में डूबने से मौत हुई उसका परवाना नहीं कटा था और यहां नाव का ठेका ये "गगन राय" के लोग हैंडल करते थे। JDU वाले प्रदेश सचिव और भावी मुखिया जी ने प्रशांत किशोर जी से नाव और "नाव का संचालन" करने वाले के भूमिका के जांच की मांग कर दी थी यह मांग JDU प्रदेश सचिव ने पिछले बार भी की थी जब प्रशांत जी, घटना के बाद पहली बार वहां परिजनों से मिलने दशहरा के दिन राघोपुर गए थे। आज पुनः मांग करने पर BJP के दबंग मुखिया के लोगों ने JDU के प्रदेश सचिव (भावी मुखिया) की वहीं पिटाई कर दी है। NDA के अंदर का मामला है। कुल मिला कर यह नाव प्रशासन और BJP के दबंग मुखिया के मिली भगत से चल रही थी, जिससे 12 बच्चों की जान चली गई। मेरे नेता श्री @PrashantKishor जी ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की माँग की है प्रश्न ये है कि राघोपुर के विधायक जी और सांसद जी कहां हैं? निष्पक्ष जांच का आदेश क्यों नहीं कर रहे हैं? @jansuraajonline
— Kumar Saurabh Singh (@iKumarSaurabh) October 25, 2026
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा






















