एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव को लेकर लालू यादव ने की पार्टी नेताओं संग बैठक, सीटों के बंटवारे पर क्या बात हुई?

Lok Sabha Elections: आरजेडी एमएलसी कार्तिक मास्टर ने कहा कि हर निर्णय के लिए लालू यादव को अधिकृत किया गया है. बैठक में अब्दुल बारी सिद्दीकी, एमएलसी सुनील सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में खींचतान जारी है. बुधवार (20 मार्च) को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर राबड़ी आवास पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है. कहा जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई है.

आरजेडी एमएलसी कार्तिक मास्टर ने कहा कि हर निर्णय के लिए लालू यादव को अधिकृत किया गया है. वहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई. सीट बंटवारे पर फैसला जल्द हो सकता है.

वहीं दूसरी ओर शिवानंद तिवारी ने बाहुबली अशोक महतो के सवाल पर खुद को किनारा कर लिया. कहा कि अशोक महतो कौन हैं? मैं नहीं जानता. मुझे नहीं पता कि उनकी पत्नी को टिकट आरजेडी से मिलेगा या नहीं. बैठक के बाद राबड़ी आवास से अब्दुल बारी सिद्दीकी, एमएलसी सुनील सिंह अन्य नेता भी निकले हैं.

पशुपति पारस पर क्या बोले शिवानंद तिवारी?

एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद जब पशुपति पारस को तरजीह नहीं मिली और पांच सीटें चिराग पासवान को मिलीं तो उन्होंने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. इस पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि पशुपति पारस केंद्र सरकार में मंत्री थे. उनको एक भी सीट नहीं दी गई यह ठीक नहीं है. महागठबंधन में आएंगे या नहीं इस पर समय पर फैसला होगा.

'मजबूती से चुनाव लड़ेगा महागठबंधन'

वहीं एनडीए के इस दावे पर कि सभी 40 सीटों पर बिहार में जीत होगी इस पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि ये खोखला दावा है. नीतीश कुमार और बीजेपी को लोग वोट नहीं करेंगे. तेजस्वी यादव को जनता का समर्थन मिल रहा है. जन विश्वास यात्रा में भीड़ उमड़ रही थी. मजबूती से महागठबंधन चुनाव लड़ेगा.

बता दें कि लालू प्रसाद यादव बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर रणनीति बनाने में जुटे हैं कि किस दल को कितनी सीट दी जाए. अब तक कांग्रेस और लेफ्ट को सीट देनी थी. अब अगर पशुपति पारस और मुकेश सहनी की वीआईपी आ जाती हो तो समीकरण फिर बदल सकता है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Nomination: बिहार की इन 4 लोकसभा सीटों के लिए आज से नामांकन, किसी पार्टी के प्रत्याशी तय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget