एक्सप्लोरर

लालू यादव की हालत स्थिर, स्वास्थ्य में धीरे-धीरे हो रहा सुधार- AIIMS डॉक्टर

डॉक्टर ने बताया कि लालू को पल्मोनरी एडिमा हो गया है. इस रोग में फेफड़ों में अतिरिक्त द्रव जमा हो जाता है. आमतौर पर इसे निमोनिया का संक्रमण कहा जाता है.

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. फेफड़ों में संक्रमण के बाद उन्हें रांची के रिम्स से हवाई मार्ग से दिल्ली के एम्स लाया गया था. उनकी देखरेख कर रही टीम के सदस्य डॉ. राकेश यादव ने मंगलवार को यह बात कही. डॉ. यादव ने कहा, "जिस दिन उन्हें भर्ती किया गया था, उस दिन की अपेक्षा उनकी स्थिति में अब थोड़ा सुधार आया है."

डॉक्टर ने बताया कि लालू को पल्मोनरी एडिमा हो गया है. इस रोग में फेफड़ों में अतिरिक्त द्रव जमा हो जाता है. आमतौर पर इसे निमोनिया का संक्रमण कहा जाता है. डॉ. यादव ने कहा, "वह कुछ देर बात करने और बैठने में सक्षम हैं. आईसीयू में रखे जाने के बाद भी वह वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं हैं." राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख को इस समय किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं है. डॉक्टर ने कहा, "कोरोनो वायरस अभी भी प्रभावी है, इसलिए हमने आगंतुकों का उनसे मिलना निषिद्ध कर दिया है."

लालू को शनिवार को एम्स में भर्ती कराया गया था

पूर्व केंद्रीय मंत्री को अस्पताल के कार्डिएक इंटेंसिव केयर यूनिट (सीआईसीयू) में रखा गया है. वह अस्पताल के एक प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश यादव की देखरेख में हैं. डॉ. यादव पहले भी लालू का इलाज कर चुके हैं. सीआईसीयू वार्ड विशेष रूप से दिल के दौरे, अस्थिर एंजाइना, कार्डिएक डिसरिदमिया के रोगियों के लिए है, जिन्हें विभिन्न कार्डिएक स्थितियों में निरंतर निगरानी और उपचार की जरूरत होती है.

72 वर्षीय लालू प्रसाद को शनिवार को एम्स में भर्ती कराया गया था. रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया. उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव उनके साथ अस्पताल गए. रिम्स की आठ सदस्यीय टीम ने उन्हें इलाज के लिए एम्स रेफर किया था. रिम्स के निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया था कि लालू प्रसाद को निमोनिया हो गया था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद दिसंबर 2017 से न्यायिक हिरासत में हैं. जेल की सजा का उनका ज्यादातर समय झारखंड के रिम्स अस्पताल में गुजरा है.

यह भी पढ़ें-

बिहार: चुनावी रंजिश में दोस्त ने की दोस्त की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

क्या बिहार में चिराग पासवान को झटका देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget