एक्सप्लोरर

क्या बिहार में चिराग पासवान को झटका देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?

राजकुमार सिंह बिहार चुनाव में बेगूसराय के मटिहानी सीट से चुनाव जीते हैं. उन्होंने जेडीयू के विधायक रहे बोगो सिंह को हराया था.

पटना: बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह के सोमवार को जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात के बाद अब तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. हालांकि सिंह जेडीयू नेता चौधरी को पुराना मित्र बता रहे हैं. मटिहानी क्षेत्र से लोजपा के विधायक राजुकमार सिंह सोमवार को मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की और दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई. मुलाकात के बाद सिंह ने पत्रकारों को इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकालने की नसीहत देते हुए चौधरी को पुराना मित्र बता दिया.

सिंह ने हालांकि एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वे एनडीए में हैं. बिहार में एनडीए के नीतीश कुमार नेता हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी नेता हैं. लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना किए जाने संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि चिराग पासवान क्या बोलते हैं और नीतीश कुमार को लेकर क्या टिप्पणी करते हैं इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है.

राजकुमार सिंह मटिहानी सीट से चुनाव जीते हैं

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बिहार में बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक जमां खां जेडीयू में शामिल हो गए हैं. इसके बाद लोजपा के एकमात्र विधायक सिंह के जेडीयू नेता चौधरी से मिलने के बाद चर्चा का राजनीतिक बाजार गर्म है.

बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 43 सीटें मिली थी, लेकिन जमां खां के जेडीयू में शामिल हो जाने के बाद जेडीयू के विधायकों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है. सिंह बिहार चुनाव में बेगूसराय के मटिहानी सीट से चुनाव जीते हैं. उन्होंने जेडीयू के विधायक रहे बोगो सिंह को हराया था. बिहार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

RJD की पूर्व विधायक कुंती देवी को उम्रकैद की सजा, JDU नेता की हत्या का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget