एक्सप्लोरर

लालू यादव का 'पुष्पा' स्टाइल- 'मैं झुकेगा नहीं', सीएम नीतीश पर निशाना, RJD ने कार्यालय के बाहर लगाया पोस्टर

पटना में आरजेडी कार्यालय के साथ-साथ राबड़ी आवास के बाहर भी पोस्टर को लगाया गया है. आरजेडी ने यह बताने की कोशिश की है कि कुछ भी हो जाए लेकिन लालू झुकेंगे नहीं. 

पटनाः उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हो चुका है लेकिन बिहार में सियासत जारी है. शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार के जाने के बाद विपक्ष को बीते कई दिनों से एक नया मुद्दा मिल गया है. पिछले दिनों नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और पीएम मोदी (PM Modi) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री दोनों हाथों को जोड़कर और झुक कर खड़े हो गए थे. इसको लेकर आरजेडी (RJD) ने पटना में अपने कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है.

पटना में आरजेडी कार्यालय के साथ-साथ राबड़ी आवास के बाहर भी पोस्टर को लगाया गया है. पोस्टर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को हाल में आई फिल्म 'पुष्पा' (Film Pushpa) के एक डायलॉग से जोड़कर बनाया गया है. लालू यादव की तस्वीर के साथ लिखा गया है- 'मैं झुकेगा नहीं'. यह पुष्पा फिल्म का डायलॉग है जिसको लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है. 

यह भी पढ़ें- In Pics: 'हाफ मैराथन दौड़' में पटना पहुंचे मिलिंद सोमन की तस्वीरें देखें, जानें महिला और पुरुष प्रतिभागियों में कौन बना विजेता

नीतीश कुमार और पीएम मोदी की भी तस्वीर 
इस पोस्टर में लालू के ऊपर हुई सीबीआई और ईडी जांच के अलावा दिखाया गया है कि कैसे बीजेपी वाले तीर और भाला फेंक रहे हैं. वहीं नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने झुक कर अभिनंदन कर रहे हैं. इस तस्वीर को भी लगाया गया है. इस पोस्टर के माध्यम से आरजेडी ने यह बताने की कोशिश की है कि कुछ भी हो जाए लेकिन लालू झुकेंगे नहीं. 

इस पोस्टर को लगाने वाले आरजेडी नेता प्रेम कुमार हैं. उनकी ओर से इस पोस्टर को लगवाया गया है. उन्होंने मीडिया को बताया कि लालू यादव कभी किसी के सामने झुके नहीं. किसी परिस्थिति में घुटने नहीं टेके लेकिन नीतीश कुमार कुर्सी बचाने के लिए प्रधानमंत्री के सामने झुक गए. 

यह भी पढ़ें- Attack on Nitish Kumar: नीतीश कुमार पर हुए 'हमले' को लेकर आज बंद रहेगा बख्तियारपुर बाजार, आक्रोश में व्यवसायी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget