एक्सप्लोरर

'ललन सिंह तो नीतीश को पीएम बना ही देंगे', बीजेपी ने तंज कसते हुए बताया मतलब, आरजेडी का भी बयान आया

Bihar Politics: बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि ललन सिंह और तेजस्वी यादव में नीतीश को पीएम बनाने की क्षमता नहीं है. नीतीश कुमार आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है. बिहार में समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के जरिए जनता का मूड मिशन दिल्ली के लिए टटोल रहे हैं. इस बीच महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार के सपोर्ट में हैं तो वहीं बीजेपी हमलावर है. बिहार बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह (Bihar BJP Arvind Singh) ने ललन सिंह (Lalan Singh) के बयान पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि देश में 30 वर्षों तक पीएम की वैकेंसी नहीं है.

अरविंद सिंह ने कहा- "ललन सिंह कह रहे हैं नीतीश कुमार पीएम बनेंगे. मैं कहना चाहता हूं कि आप नीतीश को पीएम बना दीजिएगा. पीएम का मतलब है परमानेंट मेंटल." नीतीश कुमार द्वारा प्रजनन दर पर दिए गए बयान पर अरविंद सिंह ने कहा कि इस तरह का आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं. इससे लग रहा है कि नीतीश आधा मेंटल हो गए हैं. नीतीश को इलाज की जरूरत है. ललन और तेजस्वी में नीतीश को पीएम बनाने की क्षमता नहीं है. जनता प्रधानमंत्री को पीएम बनाई हुई है. अगले 30 साल तक बनाए रखेगी.

'नीतीश की योग्यता पर नहीं उठाया जा सकता सवाल'

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने ललन सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि नीतीश बिल्कुल पीएम पद के लिए सबसे योग्य हैं. नीतीश की क्षमता, योग्यता पर सवाल उठाया ही नहीं जा सकता है. नीतीश का राजनीति में लंबा अनुभव है. इसका लाभ देश को मिलेगा. नीतीश कह चुके हैं कि उनको पीएम उम्मीदवार नहीं बनना, लेकिन वह देश के पीएम बनते हैं तो देश के हित में होगा.

बता दें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने यह कहा है कि नरेंद्र मोदी नहीं, नीतीश पीएम बनने के योग्य हैं. ललन सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर दावेदारी पेश की है. यह पहला मौका था जब ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र मुंगेर में पहली बार सार्वजनिक तौर पर नीतीश कुमार को पीएम बनाने के लिए बात कही थी.

यह भी पढ़ें- ...तो JDU हो जाएगी कमजोर पार्टी! उपेंद्र कुशवाहा ने यह खुद माना, तेजस्वी को बड़ा मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget