एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ...तो JDU हो जाएगी कमजोर पार्टी! उपेंद्र कुशवाहा ने यह खुद माना, तेजस्वी को बड़ा मौका?

Upendra Kushwaha Exclusive: उपेंद्र कुशवाहा ने एबीपी न्यूज़ को बयान दिया है. कहा कि यह चिंता की बात हमारी पार्टी के बीच जरूर है, इससे आरजेडी मजबूत होगी.

पटना: जेडीयू समेत महागठबंधन के सभी दल के नेता यही चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश की राजनीति करें. वो विपक्षी दलों को एकजुट करें और पीएम पद के रेस में आएं. लगातार इसको लेकर बयान भी आ रहे हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी यह बात कह दी है कि नीतीश कुमार देश की राजनीति करें और तेजस्वी को कमान सौंप दें. इस बीच सबसे बड़ा सवाल है कि नीतीश की पार्टी जेडीयू का क्या होगा? कई सवालों को लेकर सोमवार को एबीपी न्यूज़ ने जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से बात की.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग पूरी ईमानदारी से चाहते हैं कि नीतीश कुमार पीएम के रेस में आएं. इसलिए पूरी पार्टी नीतीश कुमार के साथ है. एक सवाल पर कि नीतीश कुमार देश की राजनीति करेंगे तो आगे महागठबंधन में नेता के तौर पर तेजस्वी यादव आएंगे तो फिर जेडीयू को कौन संभालेगा? इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चिंता की बात हमारी पार्टी के बीच जरूर है. इससे आरजेडी मजबूत होगी. जनता दल यू के साथियों के मन में जरूर इस बात की चिंता है कि आगे कैसे होगा. हालांकि पार्टी के जो भी नेता या कार्यकर्ता हैं तो उनको नीतीश कुमार पर भरोसा है. उनकी सोच पर उनकी क्षमता पर भी भरोसा है.

नीतीश कुमार को लेना है निर्णय: उपेंद्र कुशवाहा

पार्टी में डिप्टी सीएम बहुत कुछ तय करता है, सरकार में भी बहुत कुछ करता है तो क्या नीतीश कुमार आपको (उपेंद्र कुशवाहा) डिप्टी सीएम बनाएंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए कुशवाहा ने कहा कि डिप्टी सीएम बनने के लिए हम बहुत आकांक्षी हैं ऐसा नहीं है. पूरी पार्टी के लिए, स्टेट के लिए, उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए जो कुछ भी करना है वो अंततः नीतीश कुमार ही करेंगे. हम अपनी ओर से परेशान हैं या मांग कर रहे हैं ऐसा नहीं है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोग पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जेडीयू में आए थे. वहीं एक दूसरे सवाल पर कि कुशवाहा की राजनीति में कहीं न कहीं नीतीश कुमार पिछड़ रहे हैं जिसको पूरा करने के लिए वो आपको लेकर आए थे. तो आपको लगता है कि ये जोड़ी जब कामयाब हो, यह तभी संभव है जब सरकार में दिखे. इस पर कुशवाहा ने खुलकर जवाब दिया.

कुशवाहा ने कहा कि निश्चित रूप से लोगों की अपेक्षा तो रहती है. खास कर व्यक्तिगत रूप से हम लोगों की अपेक्षा न हो, लेकिन लोगों की तो रहती है. बहुत सारे लोगों ने ताकत दी. अति पिछड़ा समाज के लोगों ने या सवर्ण जाति के लोगों ने भी ताकत दी है. ऐसे में जो मूल रूप से हमारा आधार है उसकी चिंता तो निश्चित रूप से हमको रखनी पड़ेगी. हमारे समर्थक निराश नहीं हैं. उत्साह में है. आप कब तक ऐसे ही पार्टी में इंतजार करेंगे. इस पर कहा कि देखिए इंतजार की बात नहीं है. निर्णय नीतीश कुमार को लेना है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Viral Video: जेल में बंद युवक का गाना सुनकर इंप्रेस हुए UP के BJP विधायक, शलभ मणि त्रिपाठी ने दे दिया बड़ा ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर जहरीली शराबकांड! 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से छपरा में हड़कंप
बिहार में फिर जहरीली शराबकांड! 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से छपरा में हड़कंप
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
LPG Crisis News Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
LPG Crisis Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
Bihar Rajya Sabha Elections: NDA के पास 12 अतिरिक्त वोट! महागठबंधन की कोशिशों पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज
बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के पास 12 अतिरिक्त वोट! महागठबंधन की कोशिशों पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget