एक्सप्लोरर

Opposition Parties Meeting: 1974 का आंदोलन याद कर कांग्रेस को लेकर ललन सिंह ने कही बहुत कुछ, केजरीवाल का लिया नाम

Bihar News: जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने विपक्षी बैठक आयोजित की थी. वहीं, इस बैठक के बाद शनिवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत की.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) शनिवार को विपक्षी बैठक (Opposition Parties Meeting) के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. जेपी नड्डा (JP Nadda) के दिए गए बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 1974 में हम लोगों ने कांग्रेस (Congress) के खिलाफ नहीं लड़ा था. हम लोग सत्ता के खिलाफ लड़े थे, उस समय के सत्ता से जनता परेशान थी. 1975 में इमरजेंसी लागू किया गया था और इसको लेकर जेपी आंदोलन (JP movement) हुआ. हम लोग को सफलता मिली थी. अभी भी वही स्थिति है, हम लोग सत्ता के खिलाफ लड़ रहे हैं, उस समय घोषित इमरजेंसी थी लेकिन अभी तो अघोषित इमरजेंसी है. वहीं, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि यह सवाल उनसे जाकर पूछिए.

2024 चुनाव में सभी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी- ललन सिंह

आगे ललन सिंह ने कहा कि इमरजेंसी के वक्त मीडिया को आजादी थी, लेकिन अभी की सरकार ने तो मीडिया को भी अपने कब्जे में कर लिया है. कोई भी उनके खिलाफ बोलेगा या लिखेगा, उस पर वे इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी से कार्रवाई करवाएंगे. हम लोग की लड़ाई वर्तमान की सरकार से है. हम लोग इसलिए एकजुट हुए हैं. पहली प्रयास कल दिखी, सभी लोग एक जगह मिली. अगली मीटिंग होगी और इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी.

'2024 चुनाव में नरेंद्र मोदी वापस नहीं आएंगे'

अमित शाह के दिए गए बयान पर जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि अगर वह कह रहे हैं कि हम 300 सीट जीतकर आएंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनेंगे तो वह 2024 का चुनाव हार रहे हैं. याद होगा कि 2015 में बिहार विधानसभा का जब चुनाव हो रहा था अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी की सरकार बनेगी. कर्नाटक चुनाव को लेकर भी उन्होंने क्या-क्या कहा था और वहां पर कांग्रेस की जीत हुई है. इससे पहले पश्चिम बंगाल में भी उन्होंने कहा था कि हम दो तिहाई से बहुमत से सरकार बनाएंगे. हिमाचल में भी क्या हुआ आप सब जानते हैं. अगर अमित शाह दावा कर रहे हैं कि 2024 में हम मोदी की सरकार लाएंगे मतलब 2024 चुनाव में नरेंद्र मोदी वापस नहीं आएंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिखी किताब का तीन जुलाई को होगा लोकार्पण, लालू भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget