एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'PM ने 9 साल के शासन में फोटो सेशन ही...', विपक्षी एकता पर मोदी के बयान पर भड़के ललन सिंह

Lalan Singh Statement: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इन दिनों लगातार पर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं. वहीं, विपक्षी बैठक पर पीएम के दिए गए बयान पर शनिवार को ललन सिंह ने प्रतिक्रिया दी.

पटना: विपक्षी बैठक को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने निशाना साधा था. इसको लेकर जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने शनिवार को ट्वीट कर पीएम पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नौ साल के शासन में पीएम ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सिर्फ फोटो सेशन ही तो चलाया है. देश के मुद्दों पर उन्हें चिंतन करनी चाहिए. बता दें कि कुछ दिन पहले विपक्षी बैठक को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष के द्वारा एक फोटो सत्र आयोजित किया गया था. इस तस्वीर में हर एक व्यक्ति का इतिहास घोटालों से रहा है.

पीएम मोदी पर कसा तंज

ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जून को पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया में आपने और आपके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इसको फोटो सेशन कहा है. आपकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली थी क्योंकि आपने अपने 9 साल के शासन में अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सिर्फ फोटो सेशन ही चलाया है वह भी अलग-अलग पोज में और इसे आप अपनी उपलब्धि बताते रहे हैं. आपके फोटो सेशन को आप देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाला बताते रहे हैं, आपको आत्मचिंतन करनी चाहिए क्योंकि यह देश की जनता अपने प्रधानमंत्री से चरम छूती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती जा रही अर्थव्यवस्था पर सुनना चाहती है जो आपके मुंह से सुन नहीं पा रही है.

'विपक्षी एकता से आपकी घबराहट का स्पष्ट संकेत है'

आगे ट्वीट में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा कि '23 जून की बैठक एक सफल बैठक थी जिसमें सभी पार्टियों ने आपसी मतभेद भुला कर लोकसभा 2024 का चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने पर पूर्ण रूप से सहमति जताई है. इसके विरूद्ध आपकी प्रतिक्रिया केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ़ विपक्षी पार्टियों की एकजुटता से आपकी घबराहट का स्पष्ट संकेत है.'

पीएम मोदी ने क्या कहा है?

बता दें कि विपक्षी बैठक पर पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष के द्वारा एक फोटो सत्र आयोजित किया गया था. इस तस्वीर में हर एक व्यक्ति का इतिहास घोटालों से रहा है. विपक्षी दलों के कथित घोटालों की लंबी सूची गिनाते हुए कहा कि बीजेपी की यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वे लोगों को बताएं कि असल में ये विपक्षी दल किस चीज की गारंटी हैं? यह सारे लोग, दल (विपक्षी) गारंटी हैं, भ्रष्टाचार कर लाखों करोड़ रुपये के घोटाले की. ये सारे मिलकर कम से कम 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है.

ये भी पढ़ें: Unifrom Civil Code: UCC का चिराग पासवान ने न समर्थन किया न विरोध, विधि आयोग से कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget