एक्सप्लोरर

'ललन सिंह ने पुख्ता प्रमाण उपलब्ध कराए हैं…', लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 17 आरोपियों के समन पर बोले सुशील मोदी

Land For Job Scam: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चार्जशीट पर कोर्ट क्या संज्ञान लेता है इसका थोड़ा इंतजार करना चाहिए. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि अब गरीब पीड़ितों को न्याय मिलेगा.

पटना: नौकरी के बदले जमीन घोटाला (Land For Job Scam) मामले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 17 आरोपियों के समन पर राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने ललन सिंह (Lalan Singh) का नाम लेते हुए शुक्रवार (22 सितंबर) को जमकर हमला बोला. बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने समन को लेकर कहा कि ये न्यायिक प्रक्रिया है. सीबीआई ने चार्जशीट फाइल की थी.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये लैंड फॉर जॉब स्कैम का मामला वही है जिसको सबसे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उजागर किया था. 2009 में जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे. उस समय ललन सिंह और शरद यादव इन लोगों ने तत्कालीन पीएम से मिलकर ज्ञापन दिया था कि लालू यादव रेल मंत्री रहते हुए इस-इस तरह के लोगों को रेलवे में नौकरी दे रहे हैं और उसके बदले में जमीन लिखवा रहे हैं. सीबीआई के पास पुख्ता प्रमाण हैं.

बीजेपी नेता ने कहा- थोड़ा इंतजार करना चाहिए

शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर बयान जारी करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 1088 का एक आलीशान मकान है जिसकी कीमत 100-150 करोड़ है, तो इसके मालिक तेजस्वी यादव कैसे बन गए? यह वही मकान है और जमीन है जिन लोगों को नौकरी मिली थी, उन्हीं लोगों ने इसको लालू परिवार को लिखवा दिया था. इसके बाद तेजस्वी यादव मालिक बन गए. ललन सिंह ने पुख्ता प्रमाण उपलब्ध कराए हैं. चार्जशीट पर कोर्ट क्या संज्ञान लेता है इसका थोड़ा इंतजार करना चाहिए.

'जैसे करिएगा... वैसा भोगिएगा'

वहीं बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री रहते लालू ने रेलवे में नौकरी देने के बदले गरीबों से जमीन लेने का काम किया था. जैसा करिएगा वैसा भोगिएगा. गरीबों की राजनीति करने वाले इन लोगों ने गरीबों का उत्पीड़न, शोषण किया. जमीन हड़पी. इन सभी रंगा सियारों को कोर्ट ने समन जारी किया है. अब गरीब पीड़ितों को न्याय मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Land For Job Scam: नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू समेत 17 आरोपियों को समन, तेजस्वी यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget