एक्सप्लोरर

Lalan Prasad MLC Nomination: एमएलसी के लिए JDU से ललन प्रसाद ने किया नामांकन, जानिए CM को लेकर क्या कहा

Lalan Prasad: नामांकन दाखिल करने के बाद ललन प्रसाद ने कहा कि उन्हें यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है. नीतीश कुमार के कामों को गांव-गांव तक ले जाएंगे. परचम लहराएंगे.

Lalan Prasad News: बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार ललन प्रसाद ने गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को नामांकन दाखिल किया. ललन प्रसाद के नॉमिनेशन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) भी इस मौके पर रहे.

'यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली': ललन प्रसाद 

नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ललन प्रसाद बाहर आए और अपने समर्थकों का उन्होंने अभिवादन किया. इस मौके पर ललन प्रसाद ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. जिस समाज (अतिपिछड़ा) से वो आते हैं वहां आज भी बहुत सारे लोग संविधान से अवगत नहीं हैं. नीतीश कुमार बिहार में जो लागू कर रहे हैं उसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती है.  

'नीतीश कुमार के कामों को गांव-गांव तक ले जाएंगे'

ललन प्रसाद ने आगे कहा, "मैं नीतीश कुमार के कामों को गांव-गांव तक ले जाऊंगा. परचम लहराएंगे. सारी दुनिया देखेगी. मेरे जैसे नौजवान साथी को मौका दिया. बनिया समाज को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मान दिया है." 52 वर्षीय ललन प्रसाद शेखपुरा जिले के सुजावलपुर गांव के रहने वाले हैं. 1994 से आज तक वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जुड़े हुए हैं. 

23 जनवरी को विधानसभा में होगी वोटिंग

बता दें कि आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद की सदस्यता रद्द होने के बाद ये सीट खाली हुई थी. विधायकों के संख्या बल के आधार पर इस सीट पर चुनाव होता है. 16 जनवरी को नामांकन वापस लेने की तारीख रखी गई है. 23 जनवरी को विधानसभा में वोटिंग होगी. नामांकन की प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू है. इसके लिए अंतिम तिथि 13 जनवरी है.

यह भी पढ़ें- Vanity Van: जिस वैनिटी वैन का इस्तेमाल कर रहे थे प्रशांत किशोर उसे बेचा जाएगा! लगा दी गई कीमत

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget