एक्सप्लोरर

Vanity Van: जिस वैनिटी वैन का इस्तेमाल कर रहे थे प्रशांत किशोर उसे बेचा जाएगा! लगा दी गई कीमत

Prashant Kishor Vanity Van: जिस वैनिटी वैन का इस्तेमाल प्रशांत किशोर कर रहे थे उसके मालिक पूर्व सांसद पप्पू सिंह उर्फ उदय सिंह हैं. पढ़िए उन्होंने इस वैन को लेकर क्या कुछ कहा है.

Prashant Kishor Vanity Van News: बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग के समर्थन में गांधी मैदान में आमरण अनशन के दौरान जिस वैनिटी वैन का इस्तेमाल प्रशांत किशोर कर रहे थे उसे बेचा जाएगा. उसके मालिक और पूर्व सांसद पप्पू सिंह ने खुद इसका ऐलान किया है. पप्पू सिंह उर्फ उदय सिंह ने कहा है कि जिस वैनिटी वैन को लेकर कहा जा रहा है कि हर दिन का किराया 25 लाख है और इसकी कीमत कोई चार करोड़ तो 14 करोड़ कह रहा है. वे इस वैनिटी वैन को 8 लाख 57 हजार और 200 में बेचना चाहते हैं.

पप्पू सिंह ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में यह कहा है. उन्होंने कहा कि जब उनकी वैनिटी वैन की इतनी चर्चा हुई तो उन्होंने अपने ऑफिस में इसको लेकर पूछा कि अभी मार्केट में उसकी कीमत कितनी होगी तो बताया गया कि करीब आठ लाख 57 हजार दो सौ रुपये. पप्पू सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति, कोई भी पॉलीटिकल पार्टी या मीडियाकर्मी उन्हें 8,57,200 दे दे और उस वैनिटी वैन को ले जाए. 

वैनिटी वैन में क्या-क्या है यह पप्पू सिंह ने बताया

पप्पू सिंह ने कहा कि 2017 में इस वैन का चेसिस 12 लाख में लगाया गया था. इसके बाद इसे मॉडिफाई कराया गया. इसमें पलंग है, टीवी है, बाथरूम की व्यवस्था है. दो लोगों के बैठने के लिए कुर्सी है. उस वक्त करीब 60 से 70 लख रुपये खर्च हुए थे. पूरी राशि भी  मिला दें तो एक करोड़ से कम होता है. 

पप्पू सिंह उर्फ उदय सिंह ने बताया कि इस वैनिटी वैन को उन्होंने अपने लिए लिया था. बिजनेस के लिए भी इधर-उधर उन्हें जाना पड़ता था और अपने चुनाव में भी घूमते थे. कई जगह होता था कि रहने की व्यवस्था और बाथरूम की व्यवस्था सही नहीं होती थी तो इसके लिए वे इस्तेमाल करते थे. 2019 के चुनाव में इसको लेकर वे घूम चुके हैं. उसके बाद से यह गाड़ी उनके पटना स्थिति शेखपुरा हाउस में खड़ी रहती है. 

पप्पू सिंह ने कहा, "कभी-कभी प्रशांत किशोर कहते थे हम इस गाड़ी को ले जाना चाहते हैं तो हम कहते थे कि ले जाइए. वह तो खड़ी ही रहती है. प्रशांत किशोर इसे पहली बार नहीं ले गए बल्कि कई बार उस वैन को ले गए हैं. इसका चालक भी काफी पुराना है."

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव के चौंकाने वाले बयान को कांग्रेस ने काटा, शकील अहमद खान ने बताई 'अंदर' की बात

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget