एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Violence: तेजस्वी यादव बोले- 'फंडदाताओं' के फायदे के लिए अन्नदाताओं की हो रही हत्या

रविवार को तय कार्यक्रम के तहत सूबे के उपमुख्यमंत्री प्रदेश के लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे. उन्हें रिसीव करने के लिए गाड़ियों का काफिला पहुंचा था, जो केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे की बताई गई हैं.

पटना: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को जो घटना हुई, उसने देशभर का सियासी पारा चढ़ा दिया है. केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर जो आरोप लगे हैं, उसपर विपक्ष लगातार हमलावर है. घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सियासत में खलबली मच गई है. वहीं, पड़ोसी राज्य के सियासी पारा की तपिश बिहार भी पहुंच रही है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सरकार को घेरने का काम किया है. 

किसानों का नरसंहार करना अकल्पनीय

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, " केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किसानों का नरसंहार करना अकल्पनीय और हैवानियत है. हिंसक, अन्यायी और विभाजनकारी मानसिकता के लोग सत्ता में है, जो फंडदाताओं के फायदे के लिए अन्नदाताओं को मार रहे हैं. लोकतंत्र से सत्ता में पहुंचे लोग अब लोक को ही कुचल रहे हैं. #लखीमपुरकिसाननरसंहार"

 

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार सियासी दौरा कर रहे हैं. कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को तय कार्यक्रम के तहत सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश के लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे. उन्हें रिसीव करने के लिए गाड़ियों का काफिला पहुंचा था, जो केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की बताई गई हैं.

हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही किसानों ने तिकुनिया इलाके में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस वजह से हिंसा भड़क गई. घटना के बाद ऐसा आरोप लगाया गया कि आशीष मिश्रा ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे 4 किसानों की मौत हो गई. किसानों की मौत के बाद हिंसा और ज्यादा भड़क गई. इस हिंसा में बीजेपी नेता के ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई. कुल मिलाकर अब तक लखीमपुर खीरी हिंसा में 8 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, मामले को शांत करने के किए मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एटीएम को बनाया निशाना, मशीन काटकर ले भागे 20 लाख रुपये 

बिहार: स्पेशल ब्रांच के SP के व्यवहार से नाराज होकर महिला इंस्पेक्टर ने VRS के लिए लिखा पत्र, कहा- परेशान हो गई हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
Bihar New CM Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget