एक्सप्लोरर

Kurhani By Election Results: 'लालू के इलाज पर इमोशनल कार्ड भी नहीं आया काम', सुशील कुमार मोदी का हमला

Sushil Kumar Modi demands Nitish Kumar Resign: बीजेपी नेता ने गुरुवार को कुढ़नी में मिली जीत के बाद बयान दिया है. सीएम नीतीश कुमार पर वे जमकर बरसे.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से इस्तीफे की मांग की है. गुरुवार को कुढ़नी विधानसभा सीट से मिली बीजेपी (BJP) को जीत के बाद उन्होंने यह बयान दिया है. इस दौरान सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर जमकर बोला. कहा कि नीतीश कुमार ने कुढ़नी में कई सभाएं की थीं. करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए थे. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के किडनी ट्रांसप्लांट के बहाने इमोशनल कार्ड भी खेला गया था लेकिन काम नहीं आया.

तीन उपचुनाव में से दो पर बीजेपी की जीत

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बीजेपी को धोखा देकर जेडीयू के आरजेडी से हाथ मिलाने को जनता ने नकार दिया है, इसलिए गोपालगंज और कुढनी में हार के बाद नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए. सुशील मोदी ने कहा कि तीन में दो उपचुनावों में बीजेपी की जीत से साफ है कि अतिपिछड़ा वोट पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के साथ आ गया है.

नीतीश कुमार के इस्तीफे की दिलाई याद

सुशील कुमार मोदी ने आगे कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव में जेडीयू के सिर्फ दो सीट जीतने पर नीतीश कुमार ने हार की जिम्मेदारी लेकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. वैसे ही कुढ़नी में हार के बाद उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुढनी में मुकेश सहनी के जरिये भाजपा के वोट में सेंधमारी की चाल भी बेकार गई. कुढ़नी की जीत के लिए सुशील कुमार मोदी ने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया. कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया और विजयी प्रत्याशी केदार गुप्ता को बधाई दी.

यह भी पढ़ें- BJP के खिलाफ ताल ठोकने वाले मुकेश सहनी जमानत भी नहीं बचा पाए, जानिए किसे कितना वोट मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget