एक्सप्लोरर

यहां जानें: कौन हैं शीला मंडल जिन्हें पहली बार विधायक बनते ही नीतीश कुमार की कैबिनेट में मिली जगह

शीला मंडल के जेठ और धनिक लाल मंडल के बेटे भूषण मंडल लौकहा विधानसभा से राजद की टिकट पर विधायक बने हैं. शीला मंडल की शादी 1991 में हुई थी और उनके पति इंजीनियर हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नीतीश कुमार की नेतृत्व में एनडीए सरकार की गठन हो चुकी है. नीतीश कुमार समेत कैबिनेट के सभी 15 मंत्रियों को मंत्रालय भी सौंप दिया गया है. इस बार शिक्षा मंत्री मेवलाल चौधरी के अलावा जो मंत्री सबसे अधिक चर्चे में हैं वो हैं जेडीयू नेता शीला मंडल. मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी शीला मंडल को नीतीश सरकार में परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यहां जानें: कौन हैं शीला मंडल जिन्हें पहली बार विधायक बनते ही नीतीश कुमार की कैबिनेट में मिली जगह

पहली बार विधायक बनने के बाद बड़े-बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हुए सीधे मंत्री मंडल जगह बनाने वाली शीला मंडल की हर तरफ चर्चा हो रही है. सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह कौन हैं जिसे नीतीश कुमार ने पहली बार विधायक बनते ही मंत्री बना दिया, तो आपको बता दें कि अति पिछड़ी जाति से आने वाली शीला मंडल के परिवार का जेडीयू और राजनीति से काफी पुराना नाता है.

बता दें कि शीला मंडल के चचेरे ससुर धनिक लाल मंडल भी फुलपरास सीट से विधायक रह चुके हैं. साथ ही साथ उन्होंने बिहार विधानसभा के स्पीकर की भी भूमिका निभाई है. देश में इमरजेंसी लगने के बाद 1977 में जब लोकसभा चुनाव हुए तो धनिक लाल मंडल झांझरपुर से सांसद बने और मोरारजी देसाई की सरकार में गृह राज्यमंत्री भी रहे. वे 1990-95 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रहे.

यहां जानें: कौन हैं शीला मंडल जिन्हें पहली बार विधायक बनते ही नीतीश कुमार की कैबिनेट में मिली जगह

शीला मंडल के जेठ और धनिक लाल मंडल के बेटे भूषण मंडल लौकहा विधानसभा से राजद की टिकट पर विधायक बने हैं. शीला मंडल की शादी 1991 में हुई थी और उनके पति इंजीनियर हैं. दोनों को एक बेटा और एक बेटी है. क्वालिफिकेशन की बात करें तो शीला पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्हें कविताएं लिखने का शौक है.

इस बार के चुनाव में शीला मंडल को फुलपरास विधानसभा सीट से दो बार की सीटिंग गुलजार देवी का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया था. ऐसे में चुनावी मैदान में विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार के साथ ही उनके खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर ओर गुलजार देवी भी मैदान में थीं. लेकिन शीला ने नीतीश कुमार के विश्वास को कायम रखते हुए कांग्रेस के कृपानाथ पाठक को लगभग 10,000 वोटों से हराकर जीत हासिल की, जिसके बाद नीतीश सरकार में उन्हें कैबिनेट में जगह मिली.

यह भी पढ़ें- 

लालू ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- घोटालेबाज को मंत्री बनाकर CM ने बता दी अपनी प्राथमिकता बिहार: फिर एक बार जमेगा CM नीतीश का 'जनता दरबार' , लोगों से सीधे फीडबैक लेंगे मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget