एक्सप्लोरर

Khan Sir: वो पल जब देश में मशहूर हो गए खान सर…, क्यों वायरल हो जाता है उनका वीडियो? जानिए

Famous Teacher Khan Sir: सोशल मीडिया पर इस समय खान सर की खूब चर्चा हो रही है. वजह है भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उनकी गुपचुप शादी और अब उसका ऐलान करना. आइये जानते है उनकी लोकप्रियता की कहानी.

Khan Sir News: बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं. वैसे तो वो चर्चा में हमेशा ही रहते हैं, लेकिन जब से उन्होंने अपनी शादी का खुलासा छात्रों के साथ किया है, वो दोबारा मीडिया में छा गए हैं. भारत-पाक बीच के बीच 7 मई को सादे तरीके से शादी करने के बाद अब वो 2 जून को रिसेप्शन पार्टी देने जा रहे हैं. आइये हम आपको बतातें हैं आखिर क्यों खान सर लोगों के बीच इतने मश्हूर हैं. 

छात्रों के पसंदीदा शिक्षक हैं खान सर 

खान सर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे सरकारी नौकरी की तैयारी करने पटना गए थे. वहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ पढ़ाना भी शुरू कर दिया. उनके पढ़ाने के अंदाज से उनकी क्लास में भीड़ उमड़ने लगी और धीरे-धीरे वे सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के पसंदीदा शिक्षक बन गए. 

उसके बाद खान सर ने इंटरनेट की दुनिया में अपने पढ़ाने के अनोखे अंदाज की वजह से अलग पहचान बना ली. 2019-22 तक कोविड महामारी के दौरान खान सर इंटरनेट की दुनिया में काफी लोकप्रिय हुए. जब पूरे देश में लॉक डाउन लग गया और सभी पेशेवर लोग ऑन लाइन आकर अपना काम करने लगे, उसी समय खान सर भी यूट्यूब के जरिए लोगों से रू-ब-रू हुए और सोशल मीडिया पर छा गए. उन्होंने बच्चों को ऑन लाइन पढ़ाया और प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता दिलाई.

अब खान सर एक शिक्षक के साथ-साथ मोटिवेटर भी बन गए. वो एक सफल यूट्यूबर भी हैं. यूट्यूब से वो लाखों की कमाई करते हैं. उनके वीडियो लोगों के काफी पसंद आते हैं और वायरल भी हो जाते हैं. वो हमेशा अभिभावक और बच्चों को शिक्षा से संबंधित काम की बातें बताते रहते हैं. उनके यूट्यूबर चैनल पर 21.3 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं और उनकी अनुमानित मासिक आय 10-12 लाख रुपये है. 

इतने फेमस कैसे हो गए खान सर?

दरअसल खान सर के पढ़ाने का अंदाज ही कुछ ऐसा है कि छात्र-छात्राओं से लेकर सिलिब्रेटी तक उनके कायल हैं. खान सर पढ़ाई के दौरान टॉपिक को आम जीवन में होने वाले क्रियाकलापों से जोड़ कर समझाते हैं. यानी किसी भी टॉपिक को ठेठ भोजपुरी या बोल चाल की भाषा में ऐसे कनवर्ट कर देते हैं कि बच्चे सारी बात आसानी से समझ जाते हैं. वो बीच-बीच में हंसी मजाक भी खूब करते हैं, लेकिन उनकी मजाकिया बातों में भी कोई ना कोई काम की बात ही छुपी होती है.

पढ़ाई के बीच में वो 'बोका' और 'पगला' जैसे कई शब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं, इतना ही नहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान वो अपनी क्लास में पाकिस्तान और चीन जैसे देशों पर जमकर बरसते भी हैं. देश की भौगोलिक स्थिति हो या इकोनेमिक और समाजिक सभी विषयों को वो बड़े ही सरल अंदाज में समझाते हैं. यही वजह है कि खान सर अपने पढ़ाने के अंदाज को लेकर इतने फैमस हो गए. 

ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: अनुष्का या ऐश्वर्या तेजप्रताप की कौन पत्नी लीगल? जानें क्या कहता है कानून

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget