एक्सप्लोरर

Kishanganj: 'कश्मीर को बताया अलग देश', शिक्षा विभाग ने संभाग प्रभारी को किया बर्खास्त, 7वीं के प्रश्नपत्र से जुड़ा है मामला

Bihar News: किशनगंज में कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में कश्मीर को अलग देश बताए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. मामले पर एबीवीपी, बीजेपी, बजरंगदल ने कड़ा एतराज जताया था.

किशनगंज: कश्मीर को अलग राष्ट्र बताए जाने के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा बड़ी कारवाई की गई है. बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा संभाग प्रभारी प्रणव शंकर झा को बर्खास्त कर दिया गया है. दरअसल क्लास 7 के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में कश्मीर को अलग देश बताया गया था. इसके बाद एबीवीपी, बीजेपी, बजरंगदल द्वारा जिले में उग्र आंदोलन करते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की गई थी.

संभाग प्रभारी प्रणव शंकर झा को दोषी पाया गया

मामला गर्म होने के बाद विभागीय मंत्री विजय कुमार चौधरी के निर्देश पर डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा जांच के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था. जांच कमेटी द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई जिसमें संभाग प्रभारी प्रणव शंकर झा को दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है. 


Kishanganj: 'कश्मीर को बताया अलग देश', शिक्षा विभाग ने संभाग प्रभारी को किया बर्खास्त, 7वीं के प्रश्नपत्र से जुड़ा है मामला

क्या है पूरा मामला ?

बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित कक्षा सात के अर्ध वार्षिक परीक्षा के दौरान अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में यह सवाल पूछा गया था कि चीन के नागरिक को...., इंग्लैंड के......, नेपाल के.....भारत के........ और इसी के साथ कश्मीर के नागरिक को...... क्या कहते हैं? जिसके बाद सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बीजेपी  नेताओं ने शिक्षा विभाग पर यह आरोप लगाया था कि पीएफआई और राजद समर्थकों में गठजोड़ की वजह से यह सवाल किया गया है और सरकार जवाब दे कि क्या वो कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती 

प्रभारी प्रणव शंकर झा से स्पष्टीकरण मांगा गया

प्रश्न पत्र मामले पर कारवाई की मांग तेज होने पर डीएम द्वारा 16 अक्टूबर 2022 को जांच टीम का गठन किया गया था. गठित जांच कमेटी ने 20 अक्टूबर 2022 को रिपोर्ट सौंपते हुए वृहत दंड की अनुशंसा की थी. जिसके बाद 3 नवंबर को साधन सेवी संभाग प्रभारी प्रणव शंकर झा से स्पष्टीकरण मांगा गया. प्रणव शंकर झा द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण की समीक्षा के उपरांत इसे स्वीकारयोग्य नहीं माना गया. वहीं अब विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रणव शंकर झा की सेवा को समाप्त कर दिया गया है.  

क्या कहते हैं बीजेपी जिला अध्यक्ष

प्रश्न पत्र मामला उजागर होने के बाद बीजेपी ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंगदल नेताओं ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया था.वहीं अब कार्रवाई होने पर सभी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया है. बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों के द्वारा बच्चों के जेहन में जो जहर भरने की कोशिश की गई थी उनके लिए यह बड़ा सबक है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में BJP के पास कोई नेता नहीं? प्रशांत किशोर ने सिर्फ एक लीडर का नाम लिया, कहा- इन्हीं से उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget