एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में BJP के पास कोई नेता नहीं? प्रशांत किशोर ने सिर्फ एक लीडर का नाम लिया, कहा- इन्हीं से उम्मीद

Prashant Kishor News: पीके ने बयान जारी कर बीजेपी पर हमला बोला. कहा कि 30 सालों में बिहार में जितने लोग एमएलए और एमपी बने हैं, वो पूरे प्रदेश में कुल 1200 से 1500 परिवार के लोग ही बने हैं.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार बयान जारी कर अलग-अलग पार्टी पर हमला बोल रहे हैं. कभी बीजेपी तो कभी आरजेडी पर वो हमलावर हैं. जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बुधवार (31 मई) को नया बयान जारी करते हुए कहा है कि बिहार में आज बीजेपी (BJP) कुछ नहीं है. आज बीजेपी की हालत ऐसी है कि पार्टी की कमान बिहार में ऐसे व्यक्ति के पास है जिनके बाबूजी पहले लालू के मंत्री थे, फिर वो नीतीश के मंत्री हुए, उसके बाद वह मांझी के भी मंत्री हुए. आजकल उनका बेटा बीजेपी का उद्धार करने निकला है.

पीके ने कहा कि 30 सालों में बिहार में जितने लोग एमएलए और एमपी बने हैं, चाहे वह जिस भी दल से बने हों वो पूरे प्रदेश में कुल 1200 से 1500 परिवार के लोग ही बने हैं. लालू और नीतीश के शासन में मंत्री रहे शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी से उम्मीद है. बीजेपी को भी बिहार में कोई नया आदमी नहीं मिल रहा है, उनको भी वही व्यक्ति मिला है जिनके बाप-दादा पहले किसी और दल में थे. बिहार में बीजेपी अभी नेता खोज ही रही है.

'बिहार में बीजेपी के किसी नेता के पास पांच वोट भी नहीं'

बीजेपी पर हमला करते हुए पीके ने कहा कि कोई नेता उनको यहां मिल जाए जिसके नाम पर बिहार में चुनाव लड़ा जा सके, इसी की फिराक में रहते हैं. प्रधानमंत्री के चेहरे पर जो वोट मिलता है बस वही वोट बीजेपी को मिल रहा है. बिहार में बीजेपी के किसी नेता के नाम पर पांच वोट भी नहीं है.

पीके यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि बिहार में जिस दल की हवा उड़ती है, सब नेता उसी में आ जाते हैं. बीजेपी को बिहार में आज जो भी वोट मिलते हैं वो मोदी के चेहरे के नाम पर, हिंदुत्व के नाम पर, राम मंदिर के नाम पर और हिंदू-मुस्लमान के नाम पर मिलता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'जनता बेहाल लेकिन BJP हो गई माला माल...', मोदी सरकार के 9 साल पर RJD ने कविता के जरिए कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget