एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर आया खेसारी लाल यादव का रिएक्शन, बयान से 'गदर' मचा दिया

Prashant Kishor News: खेसारी लाल यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. कहा कि जिसका डर था, वही हुआ. कल नेता फिर अपना नया ठिकाना खोज लेंगे, कोचिंग वाले का दुकान चलने लगा होगा.

Khesari Lal Yadav: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की गिरफ्तारी के बाद भोजपुरी के सुपरस्टार और हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोमवार (06 जनवरी, 2025) को अपने एक्स (X) हैंडल से बयान पोस्ट किया है. उन्होंने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर ही हमला किया है. खूब बरसे हैं. कोचिंग वालों पर भी भड़के हैं. उन्होंने एक्स (X) पर बीते तीन जनवरी से लेकर अब तक कई पोस्ट किए हैं. हिट मशीन ने एक से एक बयान पोस्ट कर गदर मचा दिया है. 

सोमवार को खेसारी लाल यादव ने एक्स पर लिखा, "जिसका डर था, वही हुआ. कल नेता फिर अपना नया ठिकाना खोज लेंगे, कोचिंग वाले का दुकान चलने लगा होगा. मीडिया फिर कहीं ब्रेकिंग चला देगी लेकिन… बस बिहार के छात्र ही पिसे और आगे भी पिस रहे हैं. एक आंदोलन को कुचल दिया इन सबने मिलकर. लानत है…"

एक और पोस्ट में खेसारी लाल यादव ने लिखा है, "ना जात हूं, ना पात हूं… मैं बिहार के हमारे उज्जवल भविष्य के साथ हूं! आप जहां खोजिएगा, वहां आपको खेसारी आपकी आवाज बनकर खड़ा मिलेगा. मैं ना नौकरी दे सकता हूं, ना घर में अनाज पंहुचा सकता हूं, लेकिन मैं अपनी क्षमता अनुसार हर उस ममता और अपने भाइयों का आवाज जरूर बन सकता हूं."

'मैं एक अनपढ़ होकर जाग गया…'

इसी पोस्ट में आगे खेसारी लाल यादव लिखते हैं, "हम जब हम दूसरे राज्यों में होते हैं, तो हम बिहारी होते हैं, लेकिन जब अपने घर बिहार में आते हैं, तो जात-पात की दीवारें हमें अलग-अलग कर देती हैं. इसका राजनीतिकरण होने से बचिए और बचाइए, बात बिहार के आने वाले कल की है! मैं एक अनपढ़ होकर जाग गया, पर मेरा सवाल उन सबों से है जो पढ़े-लिखे हैं, वो कब जागेंगे? अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर बिहार को उन्नति की ओर ले जाएं. भगाओ, भागो मत!"

वैनिटी वैन को लेकर भी कसा था तंज

प्रशांत किशोर की चर्चित वैनिटी वैन को लेकर भी खेसारी लाल यादव तंज कस चुके हैं.  एक एक्स यूजर ने खेसारी लाल यादव को इस लड़ाई में शामिल होने के लिए गर्दनीबाग बुलाया तो जवाब में स्टार ने कहा, "ऊहां Vanity Van वाले लोग पहले से हैं भाई, मुझ जैसे छोटे लोग को मत बुलाओ. फिर कह रहे हैं, अपनी ताकत पहचानो पगलों! अपना झंडा और डंडा लेके हक मांगो. वरना ऐसे ही फिर तुम लोग किसी को नेता बना दोगे और अपनी हक की लड़ाई में पीछे छूट जाओगे."

यह भी पढ़ें- कौन है वो दबंग IPS जिसने सुबह-सुबह प्रशांत किशोर को 'उठाया'? कांपते हैं शराब माफिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget