एक्सप्लोरर

कौन है वो दबंग IPS जिसने सुबह-सुबह प्रशांत किशोर को 'उठाया'? कांपते हैं शराब माफिया

Prashant Kishor Arrested: भानु प्रताप सिंह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Prashant Kishor Arrested: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के बाद अनियमितता का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों की ओर से पटना में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था. बाद में इस धरना प्रदर्शन में नेताओं की भी एंट्री हो गई. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान में आमरण अनशन शुरू किया जिन्हें पुलिस ने सोमवार (06 जनवरी, 2025) की सुबह गिरफ्तार कर लिया. हिरासत में लेने और गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (दानापुर-01) भानु प्रताप सिंह खुद पहुंचे थे. गिरफ्तारी की खबर के बीच अब इनकी भी चर्चा हो रही है. 

भानु प्रताप सिंह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं. एएसपी भानु प्रताप पिछले करीब दो महीने से दानापुर में पदस्थापित हैं. दो महीने में ही कई ऐसे काम किए जिसको लेकर वे सुर्खियों में आ गए. पिछले साल (2024) दिसंबर में दानापुर में आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया. 

कालिया गैंग का किया था उजागर

भानु प्रताप सिंह ने दो दिनों के अंदर बड़ी कार्रवाई की. रीतलाल यादव के भय से कोई पुलिस जल्द हाथ नहीं डालती थी, लेकिन भानु प्रताप ने अपने नेतृत्व में बड़ा एक्शन लिया. दानापुर में आते ही सबसे पहले कालिया गैंग का उजागर करके नौ लोगों को गिरफ्तार किया. काफी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए थे.

नालंदा और मुजफ्फरपुर में रह चुके हैं भानु प्रताप

बताया जाता है कि आईपीएस अधिकारी में चयन के बाद प्रशिक्षु के रूप में उनकी पोस्टिंग नालंदा में हुई थी. मुजफ्फरपुर में टाउन पुलिस उपाधीक्षक के पद पर रहे. वहां करीब एक साल तक रहने के दौरान उनकी पहचान कड़क अधिकारी के रूप में हो गई. उन्होंने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के नाक में दम कर दिया था. शराब माफिया में भय में जी रहे थे.

भानु प्रताप सिंह लाठीचार्ज कर भीड़ को खत्म करने में भी एक्सपर्ट रहे हैं. जब मुजफ्फरपुर में एक हॉस्पिटल में पब्लिक ने जमकर हंगामा किया तो भानु प्रताप सिंह ने पहुंचते ही तुरंत लाठीचार्ज करवाया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया था. कहा जाता है कि अगर लाठीचार्ज नहीं होती तो पब्लिक-अस्पताल में काफी ज्यादा तोड़फोड़ कर देती. तुरंत एक्शन लेकर हालात को भानु प्रताप ने काबू में किया था.

यह भी पढ़ें- Watch: प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के साथ उनकी वैनिटी वैन भी जब्त, परिवहन विभाग ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget