एक्सप्लोरर

खेलो इंडिया गेम्स से पहले 130 बेड वाला गेस्ट हाउस बनकर तैयार, बोधगया में उद्घाटन के बाद सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इतनी काफी संख्या में देश-विदेश से लोग आते हैं. उन लोगों के लिए ठहरने की जगह नहीं थी. लौटकर चले जाते थे. इसलिए स्टेट गेस्ट हाउस बनाया गया है. बाहर से आने वाले यहां रुकेंगे.

Khelo India 2025: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को बोधगया में चार मई से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी का जायजा लिया. बोधगया में बन रहे स्टेट गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया गया. गया के बिपार्ड और बोधगया के आईआईएम में सात प्रकार के खेलों का प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है.

130 कमरों का गेस्ट हाउस तैयार

तैराकी, खो–खो, थांगटा, गटका,मलखम, कलारीपयट और योगासन का आयोजन होगा. बोधगया के स्टेट गेस्ट हाउस भारत सरकार के मानदंड के अनुसार फोर स्टार रेटिंग जैसी सुविधाएं है. 130 कमरों का गेस्ट हाउस के अलावे 150 व्यक्तियों की क्षमता के साथ एक कांफ्रेंस हॉल भी है. 136.15 करोड़ रुपए की लागत से बनी है बौद्ध शैली में आलीशान गेस्ट हाउस का डिजाइन महाबोधी मंदिर और लोमश ऋषि गुफा से प्रेरित है. 

यह चार सितारा स्टेट गेस्ट हाउस पर्यटकों और विशिष्ट अतिथियों के लिए बनाया गया है, जो बौद्ध धर्म के वैश्विक केंद्र बोधगया में ठहरने के लिए एक आधुनिक और आरामदायक विकल्प प्रदान करेगा. बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जाना है. इसमें  28 खेलों के लिए देशभर के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

चार मई को पीएम नरेंद्र मोदी के जरिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन किया जाएगा. सीएम स्टेट गेस्ट हाउस का उद्घाटन के बाद बोधगया के महाबोधी मंदिर पहुंचे, जहां महाबोधी मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की गई. गया के बिपार्ड में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की.

इस मौके पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि इतनी काफी संख्या में देश-विदेश से लोग आते हैं. उन लोगों के लिए ठहरने की जगह नहीं थी. लौटकर चले जाते थे. इसलिए स्टेट गेस्ट हाउस बनाया गया है. बाहर से आने वाले यहां रुकेंगे.

बोधगया पर्यटन क्षमता को मिलेगी गति

बता दें कि आईटीसी द्वारा निर्मित इस भवन में कुल 110 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के ठहरने के लिए प्रीमियम सुविधाएं होंगी. यह गेस्ट हाउस देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों, वीआईपी मेहमानों और सरकारी प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए बनाया गया है, जिससे बोधगया की पर्यटन क्षमता को नई गति मिलेगी.

ये भी पढ़ें: 'बिहार में बदलाव का अग्रदूत कौन होगा?' प्रशांत किशोर करेंगे नीतीश कुमार की विश्वसनीयता की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget