एक्सप्लोरर

Katihar Road Accident: कटिहार में तीन युवकों की मौत, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने कुचला

Katihar News: घटना कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के डूमर पुल के पास की बताई जा रही है. तीनों युवक मखाना का कारोबार करते थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

कटिहार: एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे तीन युवकों को रविवार (6 अगस्त) की रात किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे सबकी मौत हो गई. घटना कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के डूमर पुल के पास की बताई जा रही है. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर ही गिर पड़े. इस घटना में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. मरने वालों में दो युवक चचेरे भाई थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

सड़क हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान 25 वर्षीय गुड्डू ऋषि, 22 वर्षीय सोनू कुमार ऋषि और 20 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में की गई. ये बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी भैंसदियारा के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा थानाध्यक्ष आलोक राय दल बल के साथ दुर्घटना स्थल पहुंचे. यहां से तीनों युवकों के शव को लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. देखने के बाद कोढ़ा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

मखाना का कारोबार करते थे तीनों युवक

इधर इस सड़क हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई. परिजन पहुंचे तो उन्होंने बताया कि तीनों युवक मखाना का कारोबार करते थे. इसी के सिलसिले में ये तीनों एक ही बाइक से कहीं गए थे. रात करीब 9:30 बजे काम खत्म करने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान डूमर पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से इनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई.

वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है. मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. किस वाहन से दुर्घटना हुई है यह पता नहीं चला है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी के 'कमबैक' से CM नीतीश होंगे कमजोर? जानें कांग्रेस के इस बड़े नेता ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget