एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी के 'कमबैक' से CM नीतीश होंगे कमजोर? जानें कांग्रेस के इस बड़े नेता ने क्या कहा

Bihar Politics: कटिहार में कांग्रेस ने अनुमंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया था. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर पहुंचे थे. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला.

कटिहार: 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव को लेकर राजनीति पूरी तरह तेज हो गई है. बिहार में कांग्रेस (Congress) अपनी जमीन को मजबूत करने में जुट गई है. रविवार (6 अगस्त) को कटिहार में कांग्रेस की ओर से अनुमंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस कार्यशाला में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर (Tariq Anwar) मौजूद रहे.

इस कार्यशाला के दौरान कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने सीधा मोदी सरकार पर हमला किया और राहुल गांधी के कमबैक पर बड़ी बात कही. उन्होंने बताया कि इससे सीएम नीतीश कुमार कहीं से कमजोर नहीं होंगे. राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ मिला है. उनके खिलाफ बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का एक षड्यंत्र था कि राहुल गांधी को देश की राजनीति से दरकिनार कर दिया जाय. न्यायालय से मिली सजा में आठ साल तक उनको अलग रखने का प्रयास था, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी.

बीजेपी को चुकानी पड़ेगी षड्यंत्र की कीमत

तारिक अनवर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इंसाफ किया है. इससे कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है. षड्यंत्र की कीमत भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में चुकानी पड़ेगी. तारिक अनवर यहीं नहीं रुके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा करार देते हुए यह भी कहा कि गरीब, किसान और नौजवानों के लिए किए गए वादों का क्या हुआ? जब देश का प्रधानमंत्री झूठ बोलने लगे तो इस देश का भविष्य क्या हो सकता है?

बता दें कि मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद लगातार कांग्रेस नेता बीजेपी पर हमलावर हैं. वहीं दूसरी ओर सियासी गलियारे में इसकी चर्चा है कि राहुल की वापसी से सीएम नीतीश कुमार कमजोर होंगे. हालांकि 2024 के मिशन में विपक्ष कैसे एकजुट होता है यह देखने वाली बात होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राहुल गांधी और लालू यादव की मुलाकात के बाद बिहार में होगा खेला? RCP Singh ने बताया CM नीतीश का फ्यूचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget