एक्सप्लोरर

Katihar News: BJP नेता की हत्या पर गरमाई राजनीति, सम्राट चौधरी का हमला, कहा- बिहार सरकार में अब गुंडों का राज

Samrat Choudhary Attacks CM Nitish: मंगलवार को सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बिहार की सरकार में गुंडे लोग आ गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह फेल हो चुके हैं.

कटिहार: बिहार के कटिहार में सात नवंबर को दिनदहाड़े बीजेपी नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव मिश्रा की हत्या हुई थी. इस मामले पर सियासत गरमा गई है. हत्या को लेकर बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने संजीव मिश्रा के हत्या में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई का हाथ होने की संभावना जताई. साथ ही कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार में गुंडे लोग हैं. नीतीश कुमार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल हैं. 

हत्या में आतंकियों का हाथ

उन्होंने कहा कि यह क्रूरतापूर्ण है. इस तरह से हत्या अफगानिस्तान में होती है हिंदुस्तान में नहीं. सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बिहार की सरकार में गुंडे लोग आ गए हैं. स्थिति चरमरा गई है. कोई लॉ एंड ऑर्डर नहीं रह गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह फेल हो चुके हैं. अब गवर्नमेंट में रूल ऑफ लॉ नहीं बचा है.

48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो चक्का जाम करेंगे

सम्राट चौधरी ने कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 11 नवंबर को पूरे कटिहार में चक्का जाम करेंगे. सड़क से सदन तक बढ़ रहे अपराध के खिलाफ सरकार को जगाने का काम करेंगे.  उन्होंने कटिहार के आरक्षी अधीक्षक पर कारवाई करने की भी मांग की है. कहा कि भारतीय जनता पार्टी समर्थित लोगों पर इस तरह से अत्याचार हो रहा. जिस तरह से हत्या की गई है उससे यही लग रहा कि ये एक आतंकवादी हमला हो.

घर के बाहर सिर में मारी गई थी गोली

आगे चौधरी बोले कि कटिहार काफी असुरक्षित हो चुका है. अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर होने के बाद भी इ कोई प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है. लगातार यहां अत्याचार बढ़ रहे हैं. बता दें कि सात तारीख को बीजेपी नेता को घर के बाहर ही अपराधियों ने कई गोली मारी थी. संजीव मिश्रा वर्षों से भाजपा की राजनीति करते आ रहे थे और आमजनों में बहुत ही लोकप्रिय नेता माने जाते थे.

यह भी पढ़ें- CM Nitish Kumar: ‘50 प्रतिशत आरक्षण वाला दायरा भी बढ़ना चाहिए’, CM नीतीश ने फिर की जातिगत जनगणना की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget