एक्सप्लोरर

Katihar News: कटिहार में जमीन विवाद में भड़की हिंसा की आग, गोलीबारी में एक की मौत

Bihar Crime: कटिहार में जमीन विवाद पर दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत और एक घायल हुआ है. दो ट्रैक्टर जलाए गए. मौके पर पुलिस मौजूद है और कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं.

Katihar News: कटिहार में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई है. इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है. जिसमें एक की मौत हो गई. मामला मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पिनडा ग्राम का है. पीड़ित पक्ष की माने तो सरकारी ऑर्डर के बाद वो लोग खेत जोतने गए थे. इस बीच दूसरा पक्ष लगातार कई राउंड फायरिंग की और बमबाजी भी की. साथ ही साथ दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

घटना के बाद इलाके में तनाव

वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव है. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. फिलहाल कुछ लोगों की गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है. मामले में कटिहार सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि इस पूरे मामले में एक की मौत हुई और एक घायल हुआ है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला फिलहाल नियंत्रण में है. चार लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मौके पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग होने से इलाके में दहशत हो गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. अफरा-तफरी मच गई. इस गोलीबारी में कुछ लोगों को गोली लगने की सूचना आ रही है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

जमीन विवाद को लेकर गरमाई थी राजनीति 

बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी कटिहार जिले में ऐसा एक मामला सामने आया था जहां आदिवासियों की भीड़ ने जमीन पर कब्जा किया था और इस मामले में राजनीति भी गर्म हो गई थी. इस मामले में भारी बवाल हुआ था.

ये भी पढ़ें: Bihar Judicial Service: पहले ही प्रयास में टॉप टेन में बनाई जगह, आरा में प्रोफेसर मां की बेटी बबली राज बनीं सिविल जज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget