एक्सप्लोरर

बिहार: हड़ताल के बीच राजस्व विभाग के 5 अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकार, मचा हड़कंप

Bihar News: जिन अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकार किए गए हैं, उनमें तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं. यह निर्णय संबंधित जिलाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है.

बिहार में अपनी मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी और अंचलाधिकरी हड़ताल पर हैं. इससे कामकाज पर असर भी पड़ रहा है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा सख्त कार्रवाई की चेतवानी भी दे चुके हैं. हालांकि हड़ताल खत्म नहीं हुई है. इस बीच बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार (10 मार्च, 2026) को बिहार राजस्व सेवा के पांच अधिकारियों के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है. इससे विभाग में हड़कंप मच गया है.

यह निर्णय संबंधित जिलाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है. सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकार किए गए हैं, उनमें तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं. उपमुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों के त्यागपत्र को उनके आवेदन की तिथि से प्रभावी मानते हुए मंजूरी दी है.

किनका-किनका स्वीकार हुआ त्यागपत्र?

स्वीकृत त्यागपत्रों में अंशु कुमार, जो वैशाली जिले के गोरौल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी थे, उनका त्यागपत्र 19 दिसंबर 2025 से प्रभावी माना गया है. इसी तरह राजन कुमार, जो रोहतास जिले के बिक्रमगंज में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उनका त्यागपत्र 26 जून 2025 से प्रभावी माना गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी

वहीं, महिला अधिकारियों में शिवांगी पांडेय, जो सारण जिले के परसा में राजस्व अधिकारी थीं, उनका त्यागपत्र 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है. इसके अलावा, अंकिता वर्मा, जो रोहतास जिले के राजपुर की तत्कालीन अंचलाधिकारी थीं, उनका त्यागपत्र 27 अगस्त 2024 से प्रभावी माना गया है. वहीं, स्मृति कुमारी, जो हाजीपुर सदर की राजस्व अधिकारी थीं, उनका त्यागपत्र 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानते हुए स्वीकृत किया गया है.

सरकारी सूत्रों के अनुसार संबंधित जिलाधिकारियों की ओर से भेजी गई अनुशंसाओं और सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद यह निर्णय लिया गया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है. सरकार के इस निर्णय के बाद संबंधित अधिकारियों की सेवा से त्यागपत्र आधिकारिक रूप से प्रभावी हो गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार में राजस्व कर्मचारियों की खत्म होगी हड़ताल? सरकार मांगों पर करेगी विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण: JDU ने कही 'साजिश' की बात, BJP ने लालू को घेरा, 'पत्नी को CM बनाया, बेटी को…'
महिला आरक्षण: JDU ने कही 'साजिश' की बात, BJP ने लालू को घेरा, 'पत्नी को CM बनाया, बेटी को…'
JDU की बैठक में क्या कुछ हुआ? अनंत सिंह ने बताया, बोले- 'नीतीश कुमार ने कहा है 200 सीट…'
JDU की बैठक में क्या कुछ हुआ? अनंत सिंह ने बताया, बोले- 'नीतीश कुमार ने कहा है 200 सीट…'
नीतीश कुमार ने पार्टी के हित में लिया बड़ा फैसला, खुश हो जाएगा JDU का एक-एक कार्यकर्ता
नीतीश कुमार ने पार्टी के हित में लिया बड़ा फैसला, खुश हो जाएगा JDU का एक-एक कार्यकर्ता
Bihar Politics: CM सम्राट चौधरी को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, 'नए वजीर के पास कितनी…'
CM सम्राट चौधरी को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, 'नए वजीर के पास कितनी…'
Advertisement

वीडियोज

Vinfast launches VF MPV 7 at Rs 24.49 Lakh #vinfast #mpv #carlaunch #autolive
TVS NTORQ 150 Review: Best 150cc Scooter Right Now? #tvs #ntorq150 #review #autolive
Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks 2.0: पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Japan Earthquake: भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
JEE Main Result 2026: जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Aloe Vera Farming Tips: ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
Embed widget