एक्सप्लोरर

पहले PK से मिलीं 'पावरस्टार' की पत्नी, अब आनंद मिश्रा से पवन सिंह, 2025 के चुनाव की हो रही तैयारी?

Pawan Singh: पवन सिंह और आनंद मिश्रा की मुलाकात के बाद कयास लगाया जा रहा है कि भोजपुरी के पावरस्टार भी प्रशांत किशोर का दामन थाम सकते हैं. लखनऊ में दोनों की मुलाकात हुई है.

Pawan Singh May Join Jan Suraaj: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अब स्टार्स को भी पसंद आ रहे हैं. शायद यही वजह है कि कुछ महीने पहले भोजपुरी की अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जन सुराज से जुड़ी थीं. अब चर्चा है कि पवन सिंह भी प्रशांत किशोर का हाथ थामने वाले हैं. खबर सामने आई है कि हाल ही में पवन सिंह ने आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में भाग्य आजमाने वाले आनंद मिश्रा से लखनऊ में मुलाकात की है. पवन सिंह जन सुराज से जुड़ सकते हैं.

दरअसल, पवन सिंह और आनंद मिश्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी. हालांकि दोनों को बीजेपी से उम्मीद थी लेकिन अंततः निर्दलीय ही उतरे और हार का सामना करना पड़ा. सबसे बड़ी बात है कि दोनों की हार जरूर हुई, लेकिन इनके सामने एनडीए के उम्मीदवार भी उस सीट पर जीत नहीं सके थे. कुछ दिनों पहले ही आनंद मिश्रा जन सुराज से जुड़े हैं. अब पवन सिंह और आनंद मिश्रा की मुलाकात के बाद कयास लगाया जा रहा है कि भोजपुरी के पावरस्टार भी प्रशांत किशोर का दामन थाम सकते हैं.

पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह दिखा चुके हैं ताकत

बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाते हैं. काराकाट लोकसभा सीट से उन्होंने 2024 में चुनाव लड़कर अपनी ताकत का एहसास कराया. हार जरूर हुई लेकिन अच्छे वोट मिले. यह बात चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी जान रहे हैं. ऐसे में अगर पवन सिंह जन सुराज से जुड़ते हैं तो हो सकता है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें मौका मिले. हालांकि देखना होगा कि पवन सिंह क्या कुछ निर्णय लेते हैं. क्योंकि आनंद मिश्रा और पवन सिंह की मुलाकात के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है. जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं.

हालांकि करीब एक सप्ताह पहले यह खबर सामने आई थी कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की है. वह भी जन सुराज से जुड़ सकती हैं. आपको बता दें कि पीके ने ऐलान किया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे. ऐसे में प्रशांत किशोर ने 40 महिलाओं को भी टिकट देने का ऐलान किया है. ऐसे में अब इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या पवन सिंह और ज्योति सिंह 2025 की तैयारी में हैं?

यह भी पढ़ें- Bihar News: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, राजनीति में आजमाएंगी किस्मत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget