एक्सप्लोरर

इधर नीतीश कुमार और अमित शाह मिले उधर NDA में सेट हो गया सीटों का फॉर्मूला? देखें आंकड़े

Bihar Assembly Elections: अमित शाह और नीतीश कुमार की बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक हुई मुलाकात हुई. इसी बीच सूत्रों से एनडीए में सीट शेयरिंग का उक्त फॉर्मूला सामने आया है.

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में हैं. डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय में उनका कार्यक्रम है. इस बीच पटना में नीतीश कुमार ने अमित शाह से मुलाकात की. चुनाव के साथ-साथ सीट शेयरिंग आदि पर भी चर्चा हुई. दूसरी ओर सबसे बड़ा सवाल है कि एनडीए में शामिल दलों को आखिर कितनी सीटें इस बार मिलेंगी? 

इस बार मांझी को मिल सकती हैं 6-7 सीटें

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. एनडीए में बिहार में पांच दल बीजेपी, जनता दल यूनाइटेड, एलजेपी रामविलास, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा है. सूत्रों की मानें तो ताजा आंकड़ा निकलकर आ रहा है उसके अनुसार, बिहार में 243 में से जेडीयू 102-103, बीजेपी- 101-102, एलजेपी रामविलास 25-28, हम- 6-7 और आरएलएम 4-5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. 

अमित शाह और नीतीश कुमार की बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक हुई मुलाकात हुई. इसी बीच सूत्रों से एनडीए में सीट शेयरिंग का उक्त फॉर्मूला सामने आया है. 2024 के लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले पर ही विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारा होने की संभावना है. बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी रामविलास पांच सीटों पर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ी थी.  

2020 में किसके खाते में थी कितनी सीटें?

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो जेडीयू के खाते में 122 सीटें थीं. इसमें से सात सीटें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को पार्टी ने दे दी थी. बीजेपी के कोटे में 121 सीटें थीं. बीजेपी ने अपने कोटे की 11 सीटें विकासशील इंसान पार्टी को दी थी. देखा जाए तो जेडीयू 115 सीटों, बीजेपी 110 सीटें पर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ी थी. 74 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी जीते थे. जनता दल यूनाइटेड के 43 कैंडिडेट चुनाव जीत कर आए थे.

यह भी पढ़ें- अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, बंद कमरे में 20 मिनट तक हुई बातचीत, सीट शेयरिंग पर भी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget