एक्सप्लोरर

VIDEO: 'जुमलों की बारिश', लालू यादव ने पोस्ट किया मजेदार वीडियो, देखा क्या?

Lalu Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज वाले मौका देख रहे हैं.

Lalu Yadav Targeted PM Modi: बिहार में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला बदला है, पूरे बिहार के जिलों में बारिश हो रही है. तो बिहार की राजनीति का मौसम भी बदल चुका है और बिहार के नेता मौसम वैज्ञानिक बन चुके हैं. आरजेडी  सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के बिहार आगमन और उनके भाषण का मौसमी अंदाज में बखान किया है.

पीएम मोदी ने शुक्रवार को सीवान में कार्यक्रम के दौरान कई योजनाओं की सौगात दी. तो लालू प्रसाद यादव ने मोदी के आगमन को मौसमी अंदाज में तंज कसा है. लालू प्रसाद यादव ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है,  जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे वादे  करने और जुमलेबाजी करने का गीत के माध्यम से बताया गया है. 

अपने पोस्ट में उन्होंने जुमलो और झूठ और भ्रम की भारी बारिश होने की बात बताई है. लालू प्रसाद यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है "बिहार हित में मौसम की चेतावनी- आज बिहार में झूठ, जुमलों और भ्रम की भारी बारिश हो रही है , गरज के साथ झूठे लुभावने वादों के ओले भी पड़ रहे हैं, संभल कर रहे."

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज वाले मौका देख रहे हैं. किसी भी तरह फिर से अपने पुराने कारनामे करने का मौका ढूंढ रहे हैं. बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें इसके लिए वे तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपको बहुत ही सतर्क रहना है. समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने के लिए तैयार रहने वाले लोगों को कोसों दूर रखना है. तो लालू प्रसाद यादव ने पीएम को उसी अंदाज में जवाब दिया है.

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी को जुमलेबाज कहा है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है. पीएम मोदी कथा सुनाकर गए हैं. जुमलों की बारिश करके गए है.तेजस्वी यादव ने कहा, "हमारे पास विजन है, जो बिहार को आगे लेकर जाएगा. जनता का भरोसा हमारे ऊपर है, 2020 में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई थी. इंडिया एलायंस की सरकार बनना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget