एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जमाइयों के बारे में क्यों चुप रहे मोदी? बोले तेजस्वी यादव- हर बार बिहार के लोगों का खर्च होता है 100 करोड़ 

PM Modi: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार सिवान आए थे, उनके भाषण में कोई कंटेंट नहीं था. प्रधानमंत्री वही घिसा पिटा बात बोलकर गए हैं

Tejashwi Yadav News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है. इस मौके पर आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल भी मौजूद थे. तेजस्वी यादव ने कहा, हम लोगों को पॉकेटमार प्रधानमंत्री और अचेत मुख्यमंत्री नहीं चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेलीप्रॉम्पटर पढ़कर भाषण देते हैं, उन्हें जमीनी सच्चाई की कोई समझ नहीं है. 

'मोदी जी और नीतीश जी मास लीडर नहीं हैं'

बिहारियों ने देश का निर्माण किया है. खून-पसीना मेहनत करके रोजी-रोटी कमाते हैं. आपके आने से बिहार के लोगों के पॉकेट से खर्च हो रहा. उन्होंने ये भी कहा कि "मोदी जी और नीतीश जी मास लीडर नहीं हैं. लालू जी खड़े हो जाएंगे तब देखिए लोगों की भीड़. तेजस्वी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव हम जीतने जा रहे हैं. हमारी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है.  

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार सीवान आए थे, उनके भाषण में कोई कंटेंट नहीं था. प्रधानमंत्री वही घिसा-पिटा बात बोलकर गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी टेलीप्रॉन्पटर पढ़कर गए हैं प्रधानमंत्री बिना टीपी के नहीं बोलते. तेजस्वी ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि अब तक बिहार को क्या दिया? बिहार के लोग अब कहने लगे हैं. "बिहार में जुमलों का साया है, फिर देखो वही आया है." 

सरकारी कार्यक्रम में भी बीजेपी का झंडा रहता है. जब भी प्रधानमंत्री आते हैं तो लगभग 100 करोड़ बिहार के लोगों के पैकेट का खर्च होता है. क्या यह जनता का पैसा नहीं है. 500 देकर भीड़ जुटाई जाती है. सम्राट चौधरी 5 बार हेलीकॉप्टर से आए गए हैं. उसका भी खर्च लगता है, उनकी सुरक्षा में भी खर्च होता है. लोग पलायन कर रहे हैं. हर बार पीएम मोदी के खर्च में 100 करोड़ खर्च किया जाता है. अपने जमाइयों के बारे में क्यों चुप रहे मोदी? 

बीजेपी सबसे अमीर पार्टी है वो देखो क्या करती है. देश के सबसे गरीब राज्य को लूटा जाता है. पीएम के पॉलिटिकल रैलियों में इतना खर्च हो रहा है. पीएम मोदी आपको शर्म क्यों आती है. आज देश में कोई भी ट्रेन चल रही है तो पहिया बिहार बना रहा है, ये लालू यादव की देन है. एक भी चीनी मिल नहीं मिला. वहीं तेजस्वी ने 17 महीने में रीगा चीनी मिल चालू करवाया. पीएम मोदी अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए. 

अंबेडकर के अपमान वाले बयान पर भी दिया जवाब

अंबेडकर के अपमान वाले बयान पर भी तेजस्वी ने पलटवार किया. मोदी अमित-शाह के बारे में क्या कहेंगे. अपमान होगा तब तो माफी मांगें. हाइकोर्ट के बाहर जाकर देखिए लालू यादव ने प्रतिमा लगवाया था. बाबा साहब की बेइज्जती पार्लियामेंट में हुई थी कहां थे प्रधानमंत्री? बड़का झूठा पार्टी है. पीएम मोदी कथा सुनाकर गए हैं. जुमलों की बारिश करके गए हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा, "हमारे पास विजन है, जो बिहार को आगे लेकर जाएगा. जनता का भरोसा हमारे ऊपर है, राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई थी. इंडिया एलायंस की सरकार बनना तय है. 

ये भी पढ़ें: जहानाबाद पुलिस कस्टडी से अपराधी फरार, एसपी का सख्त एक्शन, SI और सिपाही को कर दिया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget