एक्सप्लोरर

मांझी के तेवर पड़े नर्म, कहा- नीतीश कुमार के साथ 'चट्टान' की तरह खड़ा HAM, निराशा है, नाराजगी नहीं

जीतन राम मांझी ने कहा कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं. हमारी तरफ से कुछ नहीं होगा. तब्दीली अच्छे के लिए होती है, गलत के लिए नहीं.

हाजीपुर: राज्यपाल कोटे एमएलसी की एक भी सीट नहीं मिलने से हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी नाराज थे. सीएम नीतीश के इस फैसले पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी. लेकिन पूरे प्रकरण में सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया आने बाद मांझी के तेवर नर्म पड़ गए हैं. बीते दिनों बिहार के हाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मांझी ने सीएम नीतीश की जमकर तारीफ की. मांझी से एनडीए से अलग होने की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि पार्टी नीतीश कुमार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है.

हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी कहा कि हमारी पार्टी की मांग थी कि हम अगर आए हैं, तो हमें एक कैबिनेट सीट दीजिए. हमारी पार्टी के एक नेता को मंत्री बनाइये. ऐसे में उन्होंने मंत्री बनाया और इसके लिए नीतीश कुमार को धन्यवाद. लेकिन एमएलसी की सीट उन्होंने नहीं दी. किस परिस्थिति में उन्होंने नहीं दिया, ये वो जानें. लेकिन इससे मुझे कोई शिकवा-शिकायत नहीं है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं. कोई परिस्थिति रही होगी, इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया. हमने आश लगा रखी थी, इसलिए निराशा जरूर हुई है. लेकिन इसका कतई ये मतलब नहीं है कि हम उनसे नाराज हैं या उनके नेतृत्व में किसी तरह का प्रश्न है. हम हर तरह से नीतीश कुमार के साथ हैं. हमें उम्मीद है कि धीरे-धीरे सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा क्योंकि दूसरों में दम नहीं है. दूसरे लोग जो हैं उनको तो बिहार के विकास से नहीं, अपने विकास से मतलब है.

मुकेश सहनी की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वीआईपी नेता ने मुझसे मुलाकात ही है. उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि उन्हें सिर्फ मंत्री बना के रखा गया है. एमएलसी पद मिला है, लेकिन केवल 16 महीने के लिए. एक तरह से वीआईपी नेताओं को होल्ड करके रखा गया है. मांझी की मानें तो वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने उनसे यह बातें कही हैं. इस पर उन्होंने कहा कि बात कर लीजिए और एक सीट मांग लीजिये.

वहीं, एनडीए छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं. हमारी तरफ से कुछ नहीं होगा. तब्दीली अच्छे के लिए होती है, गलत के लिए नहीं. किसके भरोसे बदलाव किया जाए. जिनको आज हम देख रहे हैं, उनके भरोसे अगर चेंज होगा तो बिहार बर्बाद हो जाएगा, हम तो नीतीश कुमार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं

वहीं, बंगाल चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब क्या होगा यह हम भविष्यवक्ता तो नहीं हैं. लेकिन हर घटना की कुछ प्रतिक्रिया होती है. वहां चुनाव जब होगा और जब परिणाम आएंगे तो इंडियन पॉलिटिक्स में कहीं ना कहीं तब्दीली तो आएगी ही. अब क्या तब्दीली आएगी यह समय पर ही बताया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget